Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया पर आये दिन दादी और पोते के नोकझोंक के वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। घर में अगर बुजुर्ग हो तो बच्चों से उनकी प्यारी नोकझोंक होती रहती है। घर में मौजूद बच्चों की मीठी नोकझोंक होती रहती है। ये नोकझोंक हर घर की कहानी है।  यह तो हर घर की कहानी है। लेकिन ये दादी (Grandmother) और पोते (Grandson) की नोकझोंक बहुत प्यारी है। दादी और पोते के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर पहले भी वायरल हो चुके है। जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अब दादी और पोते का नया वीडियो इन दिनों छाया हुआ है।

    जिसे देखकर लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे है। यह दादी और पोते का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पोता वीडियो कैमरा ऑन करके अपनी दादी के साथ मस्ती-मजाक कर रहा है। दादी सोफे पर आराम से बैठी हुई है और पोता दादी को कहता है कि मुझे क्यों घूर रही हो आप? फिर दादी ने जवाब में कहा कि क्योंकि मेरा बच्चा सुंदर लग रहा है। फिर पोता मजाक में कहता है कि सुंदर नहीं स्मार्ट बोलते हैं।  दादी ने कहा, मेरे मां-बाप ने मुझे अंग्रेजी नहीं सिखाई, जो मैं बोल पाऊं, मैं गांव की हूं। 

    जिसके बाद पोते ने कहा कि स्मार्ट हूं तभी मुझपर बहुत लड़कियां मरती हैं। इस पर दादी ने जवाब में कहा, जो लड़कियां तुझपे मरती है वो पागल हैं। यह वीडियो देखकर लोग काफी पसंद कर रहे है। वीडियो को देखकर लोग मजेदार रिएक्शन शेयर कर रहे है। इस वीडियो पर बड़े प्यारे-प्यारे कमेंट लोग कर रहे है।