सलमान खान के हमशक्ल की जबरदस्त एक्टिंग देख हैरान हुए लोग, बोलें- गरीबों के भाईजान – देखें Video

    Loading

    देश में सलमान खान (Salman Khan) के फैंस की कोई कमी नहीं है। लोग उनकी फिल्म (Film)  बहुत ज़्यादा पसंद करते हैं। बॉलीवुड (Bollywood) के भाईजान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। सलमान खान की एक्टिंग भी जबरदस्त मानी जाती है। उनकी एक्टिंग की नकल भी बहुत से लोग करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भाईजान का हमशक्ल (Dublicate) नज़र आ रहा है। उसकी शानदार एक्टिंग देख लोग भी उसके कायल हो गए हैं। 

    इंटरनेट की दुनिया में यह वीडियो धमाल मचा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा शख्स हू-ब-हू सलमान खान की तरह ही दिख रहा है। बहुत से लोग तो पहली बार में धोखा खा जा रहे हैं। इस वीडियो में सलमान के हमशक्ल ने ‘क्योंकि इतना प्यार तुमको करते हैं हम…’ गाने पर एक्टिंग की है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sushant Khanna (@sushantkhanna40)

    सलमान खान के हमशक्ल के इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देख तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहे इस शख्स का नाम सुशांत खन्ना है। जिनकी शक्ल बहुत ज़्यादा सलमान खान से मिलती है। सुशांत खन्ना के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं और ये आए दिन सलमान की नकल करके वीडियोज शेयर करते हैं। लोग इन्हें गरीबों के सलमान खान भी कहते हैं।