Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा जानवरों (Animals) के रेस्क्यू के वीडियो देखें होंगे। लेकिन इन दिनों उल्टा ही नजारा देखने को मिला। वायरल हो रही तस्वीर में एक इंसान जंगल में किसी जगह पर तालाब में फंसा हुआ है। तालाब में फंसे हुए शख्स को देखकर आरंगुटान (Orangutan)अपना हाथ उसकी मदद के लिए आगे बढ़ाता है। यह तस्वीर सभी का दिल जीत रही है। इंसानों को जानवरों की दोस्ती बहुत पुरानी है। इंसानों और जानवरों की दोस्ती (Friendship Between Humans and Animals) पर कई फ़िल्में भी बनाई गई है।

    वैसे ही यह तस्वीर देखकर जानवर और इंसानों की दोस्ती का पता लग जाता है। यह वायरल हो रही तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट Waowafrica नाम से शेयर किया गया है। तस्वीर में नजर आ रहा है कि एक शख्स को जंगल के तालाब में फंसा हुआ देखकर Orangutan अपना हाथ उसकी मदद के लिए आगे बढ़ाता है। यह तस्वीर को देखकर लोग लाइक्स और ढेरों कमेंट कर रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Waow Africa (@waowafrica)

    यूजर ने लिखा है कि जानवर इंसान को बहुत अच्छे से समझते हैं। दूसरे यूजर का कहना है कि यकीनन ये फोटो बेहद कमाल है. जबकि एक ओर अन्य शख्स ने लिखा कि ये फोटो देखकर उनके जंगली जानवरों से और लगाव हो गया। इस तरह के कई कमेंट तस्वीर पर आये है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।