Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    बॉलीवुड (Bollywood Song) की गानों की बात की जाये, तो वह भारत के लोगों को ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी खूब पसंद आते है। कई विदेशियों के हिंदी बॉलीवुड के गानों पर डांस करने के कई वीडियो वायरल (Video Viral)  होते रहते है। अगर भारत की बात की जाए कि हिंदी बॉलीवुड के देशभक्ति गानों (Patriotic Songs) की तो वह दुनिया भर में मशहूर है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा रूस के आर्मी स्कूल (Russian Army School) वीडियो का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां आर्मी स्कूल के कैडेट ‘ऐ वतन ऐ वतन’ इस देशभक्ति गाने को गा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media)  पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

    यह वीडियो देखकर हर हिंदुस्तानी को अपने ऊपर गर्व होगा। इस गाने को सुनने के बाद बाद लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं।  इन गानों को लोग जब गुनगुनाते हैं और ऐसा माहौल रूस में देखने को मिला जहां  रूसी सेना स्कूल कैडेटों द्वारा सुबह की स्कूल असेंबली प्रार्थना के रूप में गाए जा रहे इस गीत को सुनकर मैं फिर से रोमांचित और गर्व महसूस हुआ! जय हो, जय हिंद! इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने शेयर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे है। वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है। वीडियो को अब तक 5 लाख व्यूज मिल चुके है। जबकि वीडियो को सिर्फ 18 घंटे पहले ही शेयर किया गया है। यह वीडियो देखने के बाद आप कही भी हो लेकिन यह आपको अपने देश की याद दिलाते रहते है।