सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों की लाखों तस्वीरें और वीडियो वायरल (Animals Viral Photo And Video) होती रहती हैं। जो लोगों को बहुत पसंद आती है। यह वीडियो बेहद ही मज़ेदार होते हैं। इन वीडियो में जानवरों के अजीबोगरीब हरकत देखने को मिलती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आप एक टाइगर (Tiger) को मस्त जमे हुए बर्फ पर वॉक (Tiger Walking On Ice)करते देख सकते हैं, लेकिन फिर अचानक से ऐसा कुछ होता है कि बाघ भी हैरान हो जाता है।
इंटरनेट की दुनिया में यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइगर मस्त चिकनी, सफ़ेद बर्फ पर रैंप वॉक करते नज़र आ रहा है। उसकी चाल बेहद ही लाजवाब है, लेकिन तभी अचानक एक जगह की बर्फ धंस जाती है और बाघ उसके अंदर फिसलने लगता है। फिर किसी तरह बच वह खुद को बचाकर बर्फ से बाहर आ जाता है और अपनी जान बचा लेता है।
देखें Video…
Tiger walking on thin ice, what could go wrong? pic.twitter.com/wP3FRzbESL
— Nature & Animals🌴 (@AnimalsWorId) April 13, 2021
सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे जमकर लाइक कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को Nature & Animals नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को देख लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं।