सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों का कंटेंट (Animals Content) काफी पसंद किया जाता है। इन वीडियो में आपको जानवरों के कई तरह के करतब या मस्ती देखने मिलते हैं। इन्हीं वीडियोज़ में बाघों के भी वीडियो होते हैं, जिन्हें अक्सर शिकार करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन, आज हम जिस वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं वह बेहद ही खतरनाक है। इस वीडियो को देख आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में तीन बाघ (Tigers) एक टूरिस्ट वैन पर अटैक कर देते, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।
इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक गाड़ी खड़ी है, जिसके अंदर ढेर सारे टूरिस्ट बैठे हैं। गाड़ी को जाली से पूरी तरह कवर कर रखा है। जिससे अंदर बैठे लोगों को कोई खतरा नहीं है। तभी वहां टहलते हुए तीन बाघ आते हैं और एक-एक करके वो तीनों पूरी गाड़ी को घेर लेते हैं। जैसे मानों वह उन सबका शिकार करना चाहते हैं। यह नज़ारा सोशल मीडिया पर फाड़ी पसंद किया जा रहा है।
Buffet lunch pic.twitter.com/61gjheO8GC
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 10, 2021
इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है बुफे लंच। इस वीडियो को देख लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहां इसे जमकर लाइक भी कर रहे हैं। इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है।