Photo Credit: annalucydecinque/ Instagram
Photo Credit: annalucydecinque/ Instagram

    Loading

    कैनबरा. दुनियाभर में ऐसे लोग हैं, जिनके जुड़वा भाई-बहन (Twin Sister And Brother) है। कई केस तो ऐसे भी देखने मिल जाते हैं, जिनकी सूरत और सीरत दोनों मिलते हैं। ऐसा ही एक केस है ऑस्ट्रेलिया (Australia) की दो जुड़वा बहनों का, जो साथ में हर काम पसंद करती हैं। वह दोनों एक साथ खाना खाती हैं, साथ रहती हैं, साथ उठती-बैठती हैं, सोती भी साथ में हैं, इतना ही नहीं वह दोनों वॉशरूम भी साथ में जाती हैं। ये सबसे थोड़ा और अजीब ये है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) भी एक ही है। जिससे दोनों एक साथ प्रेग्नेंट (Twin Sister Wants To Get Pregnant With Same Boyfriend) भी होना चाहती हैं।

    डेली मेल में छपी रिपोर्ट की मानें तो, इनका नाम लूसी डिसींक और एना है। इनकी ज़िंदगी का मंत्र हर काम एक साथ करना है। वहीं अभी हाल ही में लूसी और एना एक रियलिटी टीवी शो में भी नज़र आ चुकी हैं। इन दोनों के रिश्ते के बारे में दावा किया गया है कि ये दोनों बहनें दुनिया की सबसे ज़्यादा प्रेम से रहने वाली बहनें हैं। ज्ञात हो की एना और लूसी एक जैसे कपड़े भी पहनती हैं। जब यह दोनों एक साथ दिखती हैं तो उनकी पहचान करना भी बेहद मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इनकी सूरत बिलकुल एक जैसी ही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnnaLucy DeCinque 👭 (@annalucydecinque)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnnaLucy DeCinque 👭 (@annalucydecinque)

    बता दें लूसी और एना का एक ही ब्वॉयफ्रेंड है। दोनों बहनें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक ही घर में रहती हैं। साथ ही दोनों ने अपने बॉयफ्रेंड से ये भी कह दिया है कि वह एक साथ उसके बच्चे की माँ बनना चाहती हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया का कानून उनके लिए इसमें परेशानी खड़ी कर रहा है।

    क्योंकि देश के मैरिज एक्ट 1961 (Australia Marriage Act 1961) के मुताबिक, एक शख्स एक साथ दो शादियां नहीं कर सकता। इस बारे में दोनों बहनें रियलिटी टीवी शो में बताते हुए काफी इमोशनल भी हो गई थीं।