ये क्या हो रहा है भाई? दो ‘क्यूट’ पपी ने सांप के साथ की मस्ती, देखें मजेदार Video

    Loading

    सांप (Snakes) जहरीला जानवर है ये हम सभी जानते हैं, इसे देखकर अच्छे-अच्छो के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन इन वायरल वीडियो में दो ‘क्यूट’ पपी (Little Puppies) खतरनाक सांप के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपका दिल जोरो से धड़कने लगेगा कि कहीं सांप इन पपी को काट न लें। लोग इन नॉटी पपी की डेयरिंग की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

    सोशल मीडिया (Social Media)पर हमेशा कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। हालांकि, कई बार चीजें हैरान करने वाली होती है तो कई बार हंसने पर भी मजबूर कर देती है। एक ऐसा वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह दो पपी एक सांप के पीछे पड़ जाते हैं। पहले दोनों उसे घेरने की कोशिश करते हैं। उसी बीच एक पपी सांप को मुंह से पकड़ लेता है और जोर-जोर से उसे घुमाने लगता है। ऐसा लगता है जैसे सांप कोई खेलने की चीज हो। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by sree130920 (@sree130920)

    बता दें कि, इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘sree130920’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जहां कुछ लोग वीडियो देखकर हैरान हैं, वहीं  कुछ लोग  वीडियो देखकर मजे ले रहे हैं। साथ ही मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।