File Photo
File Photo

    Loading

    माली. पश्चिम अफ्रीकी देश (Western African Country) माली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कि सरकार ने दावा है कि, उनकी एक महिला नागरिक ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है। जानकारी है कि महिला को बेहतर इलाज के लिए मोरक्को (Morocco) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ 9 बच्चों का जन्म होने वाली बात को काफी दुर्लभ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत स्थिर है। हालांकि, मोरक्को के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है।  

    क्या है मामला

    माली सरकार ने हलीमा सिसे (25) (Halima Sise) के बेहतर इलाज के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेजा था। अंदाजा लगाया जा रहा था कि, महिला 7 बच्चों को जन्म देगी। पर महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों का मानना है कि, अति दुर्लभ पैमाने पर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं। वहीं, मोरक्कन अधिकारियों ने इस तरह की कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

    महिला ने 9 महीने खाया 3 लोगों का खाना

    माली सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सिसे ने सिजेरियन सेक्शन के जरिये 5 लड़कियों और 4 लड़कों को जन्म दिया है। एएफपी से बातचीत में माली की स्वास्थ्य मेंत्री फैंटा सिवी ने कहा ‘मां और बच्चों की हालत अभी तक अच्छी है। ‘सिवी ने जानकारी दी है कि महिला कुछ हफ्तों में घर वापस आएंगी।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि डॉक्टर्स सिसे के स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों के बचने की बात को लेकर खासे चिंतित हैं। माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा है कि माली और मोरॉक्कों दोनों जगहों पर हुई अल्ट्रासाउंड के जरिए पता चला था कि सिसे 7 बच्चों को जन्म देने जा रही हैं। बता दें कि , स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता राशित कौधारी ने देश के किसी अस्पताल में ऐसे बच्चे की जन्म की कोई जानकारी नहीं दी है।