72 साल की जिंदादिल दादी, जिपलाइन पर हुई सवार, मुस्कुराहट देख दीवाने हुए लोग- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है, जिसके चलते हम जो चाहे वो हासिल कर सकते है। ऐसा ही एक उदाहरण आज हम आपको बताने जा रहे है। जिसके बारे में जानकर आपका भी दिन बन जायेगा। जी हां दरअसल केरल की एक 72 वर्षीय दादी का एक शानदार वीडियो बड़े तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। 

    जिपलाइन पर सवार 72 साल की दादी

    आपको बता दें कि इस वीडियो में ये दादी जिपलाइन पर सरक रही हैं। इस दौरान वह इतनी ज्यादा खुश हैं कि उनकी स्माइल देखकर लोग खूब खुश हो गए सबको यह खतरों के खिलाडी वाली दादी पसंद आ रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में जिपलाइन करने के दौरान दादी की हिम्मत को देख सब हैरान है।  

    तेजी से वायरल हुआ वीडियो 

    आपको बता दें कि यह वीडियो केरल के पलक्कड़ का है। दादी के जबरदस्त हिम्मत भरे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पोस्ट किया है। इसमें दिख रहा है कि केरल के एक पार्क में यह 72 वर्षीय महिला जिपलाइन पर झूल रही हैं। सफेद साड़ी पहने हुए यह महिला पहले प्लेटफॉर्म पर जिपलाइन के सहारे रस्सी पर सरकती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद वह जिपलाइन पर पहुंच जाती हैं।

    दादी की इच्छा 

    हालांकि आपको बता दें कि वीडियो में दिख रहा है कि जिपलाइन पर सरकते समय दादी ने सिक्योरिटी गियर नहीं पहन रखे थे लेकिन वह हेलमेट पहने जरूर नजर आईं। जिपलाइन से उतरने के बाद वह काफी खुश नजर आ रही हैं। उनकी ख़ुशी उनके मुस्कुराहट से साफ झलक रही थी। बताया जा रहा है कि जिपलाइन करती महिला का नाम परुम्मा है जो 72 साल की हैं और पार्क में आने पर उन्हें जिपलाइन करने की इच्छा हुई।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Yathra premikal official (@yathra_premikal)

     

    दादी की हिम्मत को सलाम

    यह वीडियो जैसे ही शेयर किया गया वैसे ही ये तेजी से वायरल हो गया। आपको बता दें कि लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने दादी की हिम्मत को सलाम किया। एक ने लिखा कि जिस शख्स ने भी दादी को यह कराया है उसे भी बहुत शुक्रिया है। सभी लोग दादी के बेहद तारीफ कर रहे है।