67 साल का बुजुर्ग 35 साल की महिला से कर रहा था सेक्स, अचानक शख्स की हो गई मौत; वजह जानकार चौंक जायेंगे

    Loading

    नई दिल्ली: कब और कैसे और किस मौके पर किसकी मृत्यु हो जाएं यह कोई नहीं बता सकता। ऐसी ही एक बेहद चौंकाने वाली खबर बेंगलुरु के जेपी नगर से सामने आई है, दरअसल यहां 17 नवंबर को एक प्लास्टिक बैग में 67 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसके बाद यह मामला पुरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। ऐसा किसने और क्यों किया, इसकी जांच पुलिस कर रही थी, लेकिन इस मामले से जुड़ी  के बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई। आइए जानते है पूरी खबर क्या है… 

    प्लास्टिक में मिला वृद्ध का शव 

    आपको बता दें कि इस मामले में हम जो जानकारी आपको देने जा रहे है वह चौंकाने वाली तो है ही साथ में यह जानकारी बेहद अहम है। दरअसल इस मामले के बारे में यह कहा गया है कि उस शख्स की गर्लफ्रेंड थी और सेक्स के दौरान मिर्गी के दौरे से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड व परिजनों ने वृद्ध के शव को प्लास्टिक में लपेट कर फेंक दिया, इसके बाद पुलिस के हाथ इस बुजुर्ग की बॉडी लगी है, जिसके बाद जांच शुरू हो गई। 

    शारीरिक संबंध के दौरान हुई मौत 

    पुलिस के मुताबिक, 67 साल का शख्स बिजनेसमैन था और उसका 35 साल की एक महिला से अफेयर चल रहा था। घटना के दिन यानी 16 नवंबर को वृद्ध और महिला शारीरिक संबंध बनाने के लिए करीब आए, लेकिन इसी बीच बिस्तर पर ही उनकी मौत हो गई। बदनामी के डर से महिला ने अपने भाई और पति को मदद के लिए बुलाया और फिर बुजुर्ग व्यवसायी के शव को जेपी नगर में एक सुनसान जगह पर प्लास्टिक की थैली में बंद करके फेंक दिया। 

    यह थी मृत्यु की वजह 

    लेकिन जैसे ही पुलिस को एक अज्ञात शव मिला, उन्होंने जांच शुरू की और आखिरकार वृद्ध की हत्या का रहस्य खुल गया। दरअसल महिला के साथ शारीरिक संबंध के दौरान इस वृद्ध को मिर्गी आयी थी जिस वजह से उसकी बिस्तर पर ही मौत हो गई।