(Photo Instagram/@papertrailpublishers)
(Photo Instagram/@papertrailpublishers)

    Loading

    नई दिल्ली: जहां आज भी दुनिया में ऐसे कैई देश है जहां शादी से पहले औरतें संबंध नहीं बना सकती। वही कुछ जगहें आज भी ऐसी है जहां महिलाएं परदे में ही रहती है। लेकिन आज हम जिस देश की मान्यताओं के बारे में आपको बताने जा रहे है, वह मान्यताएं इनसे उलटी है। जी हां दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते है जो समय के साथ अपने आपको अपडेट करते है, वही आज भी कुछ समुदाय ऐसे है जो अपनी पुरानी मान्यताओं (Old Rituals) के सहारे ही चलते है। 

    बिना शादी महिलाएं बनाती है संबंध 

    अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में एक ऐसा ही समुदाय (Tribes in Sahara Desert, Africa) रहता है, जिसकी मान्यताओं के बारे में आपने अभी तक कुछ नहीं सुना होगा। जी हां इस समुदाय की महिलाओं को किसी भी मर्द के साथ शारीरिक संबंध (Woman Free to have physical relation before marriage) बनाने की आजादी है, शादी से पहले भी वो ऐसा कर सकती हैं। जी हां इस समुदाय में बिना सधी किये कोई भी महिला संबंध बना सकती है। 

    अजीब है ये मान्यताएं

    आपको बता दें कि उत्तरी अफ्रीका (North Africa) के माली, नाइगर, लीबिया, एल्जीरिया जैसे देशो में रहने वाली करीब 20 लाख लोगों की आबादी वाली एक जनजाति है जिसका नाम है तुआरेग (Tuareg Tribe Africa)। दरअसल ये एक मुस्लिम जनजाति है मगर अन्य मुस्लिम समुदायों (Muslim Tribe Tuareg Traditions) की तरह इस जनजाति की महिलाओं को इतनी स्वतंत्रता है कि औरतें बिना बुर्के के रहती हैं और शादी से पहले किसी भी मर्द (Tuareg Men live in Burqa) के साथ संबंध बनाने के लिए उन्हें आजादी मिलती है। जहां ज्यादातर देशों में मुस्लिम महिलाओं को पर्दे में ही रखा जाता है, वही ये मान्यता काफी अलह है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो सकता है।

    (photo-Instagram/@afrovoices)

    क्यों पर्दे में रहते हैं मर्द

    जैसा की हमने आपको बताया की यहां महिलाओं को लेकर बहुत ही अजीब और अलग मान्यताएं है, ठीक वैसे ही यहां पुरुषों के लिए भी कुछ अलग ही नियम है, जिसके बारे में शायद आपने कब तक नहीं सुना होगा। तुआरेग जनजाति की एक और अनोखी बात ये है कि जहां महिलाएं पूरी तरह से आजाद हैं, वहीं पुरुषों को पर्दे में रहना पड़ता है। जी हां जानकार हैरान हुए न यहां पुरुषों को बुर्के की तरह चेहरे ढके रहना पड़ता है।

    (Photo-Instagram/@afrovoices)

    महिलाओं के आज़ादी के पीछे ये है वजह

    बता दें कि गार्जियन वेबसाइट की फोटोग्राफर हेनरिटा बटलर Henrietta Butler ने साल 2001 में पहली बार तुआरेग जनजाति की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया था। तब उन्होंने मर्दों से ये सवाल किया था कि ऐसा क्यों है कि पुरुष पर्दे में रहते हैं और महिलाएं बेपर्दा होती हैं। तब पुरुषों ने कहा था कि उनके जनजाति की महिलाएं खूबसूरत होती हैं इसलिए उनका खूबसूरत चेहरा वो हमेशा देखते रहना चाहते हैं। 

    महिलाओं के अनोखे अधिकार 

    जैसा की हमने आपको उत्तरी अफ्रीका के तुआरेग समुदाय के महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया है की तुआरेग महिलाओं के कई पार्टनर (Tuareg women multiple partners) हो सकते हैं और वो शादी से पहले भी संबंध बना सकती हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए भी एक शर्त है, जी हां इस शर्त के मुताबिक पुरुष उनके टेंट में अंधेरा होने के बाद ही जा सकते हैं और सूरज उगने से पहले ही उन्हें बाहर आना जरूरी है। जनजाति की औरतें अपनी मर्जी से ही शादी करती हैं और खुद पति चुनती हैं।

    तलाक होने पर होती है पार्टी

    इतना ही नहीं बल्कि यहां हैरानी की बात तो ये भी है कि मुस्लिम जनजाति की महिलाएं अपने पति को खुद तलाक भी दे सकती हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती, जी हां आप जानकर दंग रह जाएंगे की यहां तलाक हो जाने के बाद महिला के परिवार वाले बड़ी पार्टी करते हैं। यहां वयस्क हो जाने के बाद पुरुषों को महिलाओं के सामने पर्दे में रहना पड़ता है और उनके सामने खाना खाने की भी रोक होती है। मिली हुई पूरी जानकारी यही बताती है कि यहां पुरुषों की नहीं बल्कि महिलाओं की सत्ता चलती है। जो दुनिया के बाकी मान्यताओं के मुकाबले काफी अलग है।