गजब: विश्व के 4 सबसे पुराने पेड़, जानें क्या है उम्र

    Loading

    नई दिल्ली: पेड़-पौधे पर्यावरण का अभिन्न अंग है। ये हमारे सृष्टि का महत्वपूर्ण अंग है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। प्रकृति इतनी विशाल है जिसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते है, आपने हमेशा से सुना होगा कि बरगद के पेड़ की  आयुमर्यादा बहुत ज्यादा है, ये पेड़ सैकड़ों साल तक जिंदा रहते है, लेकिन आज हम कुछ ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे है, जो दुनिया के सबसे पुराने पेड़ है।

    जानकारी के अनुसार इनकी उम्र हजारों साल बताई जाती है। आइए जानते है दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों के बारे में जिनका जीवनकाल बहुत ज्यादा है। 

    ओल्ड टिजिक्को (Old Tjikko)

    दुनिया के सबसे पुराने पेड़ में पहला नाम आता है ओल्ड टिजिक्को (Old Tjikko), जी हां इसे विश्व का सबसे पुराना वृक्ष कहा जाता है, आपको बता दें कि ये पेड़ स्वीडन में है। इसके बारे में माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति पिछले हिमयुग के समय में हुई थी। इसकी उम्र को लेकर कहा जाता है कि यह पेड़ करीब 9,550 साल पुराना है। जो आज तक संशोधन कर्ता का भी एक खास विषय बना हुआ है। 

    मतूशेलह (Methuselah)

    दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों में दूसरा नंबर आता मतूशेलह (Methuselah) पेड़ का। जी हां इसे भी दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों में से एक माना जाता है, जिसकी उम्र करीब 5 हजार साल बताई जाती है। यह पेड़ कैलिफोर्निया के सफेद पहाड़ों में इन्यो राष्ट्रीय वन में कहीं स्थित है। इसके सही जगह के बारे में किसी को भी नहीं बताया जाता, ताकि इसे नुकसान न पहुंच सके। इस तरह इसे आज भी संजोकर रखा गया है। ताकि इसे किसी भी तरह का नुकसान न हों। 

    जोरोस्ट्रियन सर्व (Zoroastrian Sarv) 

    दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों के लिस्ट में नंबर 3 पर जोरोस्ट्रियन सर्व (Zoroastrian Sarv) है। आपको बता दें कि ईरान में स्थित इस पेड़ को सर्व-ए अबर्कू के नाम से भी जाना जाता है। इसे एशिया महाद्वीप में सबसे पुरानी जीवित चीज माना जाता है, जिसकी उम्र करीब 4 हजार साल है। यह पेड़ आज भी पूरी तरह सुरक्षित है। 

    लालंगेर्नैव यू (Llangernyw Yew)

    आपको बता दें कि इंग्लैंड कालालंगेर्नैव यू (Llangernyw Yew) पेड़ भी बहुत पुराना है। इंग्लैंड के उत्तरी वेल्स में स्थित इस पेड़ के बारे में कहा जाता है कि इसे लिखित इतिहास के कांस्य युग के आस-पास के समय में लगाया गया था। इसकी उम्र करीब 4 हजार साल बताई जाती है इस पेड़ की सबसे खास बात ये है कि यह आज भी बढ़ रहा है, ये बात वकाई में सभी को हैरान कर देने वाली है।