गजब: 6 शेरनियों के साथ बेखौफ रहती है लड़की, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    Loading

    नई दिल्ली: जानवरों से जुड़े कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर आये दिन आते है। इनमे से कुछ वीडियो काफी मनोरंजनात्मक होते है,तो कुछ वीडियो बेहद डरावने होते है, लेकिन आज हम जिस वीडियो को आपको दिखने जा रहे है उसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।

    दरअसल एक लड़की इस वीडियो में 1-2 नहीं बल्कि 6 शेरनियों के साथ जंगल में घूमते  हुए दिख रही है। अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की जंगल में 6 शेरनियों (Woman and Lioness) के साथ ऐसे घूम रही है, मानो वे अपने सहेलियों के साथ घूम रही हों। 

    6 शेरनियों के साथ जंगल में सैर करती लड़की 

    आपको बता दें कि वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ ही सेकंड्स का है, लेकिन इसमें जो नज़ारा दिख रहा है, वो आपको हमेशा के लिए याद रह जाएगा। दरअसल ये वीडियो किसी जंगल में शूट किया गया है, जहां एक महिला 6 शेरनियों के साथ मजे से घूमती हुई दिख रही है। न तो ये शेरनियां उस पर अटैक कर रही हैं और न ही इस वीडियो बनाने वाले को कुछ भी कह रही हैं।

    वीडियो में नज़र आ रही महिला के चेहरे पर कोई डर नज़र नहीं आ रहा है, बल्कि वो आराम से उनके साथ घूमती हुई आगे बढ़ रही है। वीडियो को देख सभी लोग बेहद हैरान है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by SAFARI GALLERY 🦁 (@safarigallery)

     

    लोगों ने किये मजेदार कमेंट्स 

    इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर safarigallery नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अनोखे वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा है, ‘लाइफ में कभी न कभी उस काम को जरूर करें, जो आपको डराता है। तो क्या आप ये आजमाना चाहेंगे?’ आपको बता दें कि अब तक इस वीडियो को हज़ारों लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। 

    ज्यादातर लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर शेरनियां लड़की पर अटैक क्यों नहीं कर रहीं?  तभी किसी दूसरे यूज़र्स ने लिखा है कि इनके पास नाखून और दांत नहीं होंगे।