Crime
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: यह आम बात है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते है। कई में बार मज़ेदार झगड़े होते हैं और कभी कुछ घातक झगड़े भी होते हैं। कई बार पति-पत्नी के झगड़े के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसमें कई पति-पत्नी के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े होते हैं। ऐसा ही एक मामला अब सामने आया है और पत्नी ने अपने पति की जीभ काट ली है। आइए जानते है पूरा मामला…. 

    पहले काटी जीभ फिर सिर और किए वार 

    आपको बता दें कि हरियाणा में हिसार के बरवाला क्षेत्र के ढाणी गांव में पत्नी द्वारा पति की जीभ काटने का मामला सामने आया है. एक घटना सामने आई कि इसी गांव में रहने वाले करमचंद नाम के युवक को उसकी ही पत्नी ने काट लिया। वह यहीं नहीं रुकी, उसने उसके सिर पर भी डंडे से वार कर दिया। युवक के परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

    जीभ पर लगे 15 टांके 

    शुक्रवार की रात के करीब चीखने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद घर के सभी लोग करमचंद के कमरे की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने देखा कि उसके मुंह और सिर से खून निकल रहा है। उसके बाद उसके पिता मायाचंद ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। करमचंद की जीभ पर 15 टांके लगे होने के कारण वह बोल भी नहीं पा रहा था। उसने एक कागज के टुकड़े पर लिखा और कहा कि उसकी पत्नी ने उसकी जीभ काट ली है।

    पहले भी देती थी मारने की धमकी 

    इसी दौरान मायाचंद ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे करमचंद की 10 साल पहले शादी हुई थी। उनका विवाह फतेहाबाद जिले के इंदाचुई गांव की सरस्वती से हुआ था। उन्होंने बेटे की शादी के वक्त कहा था कि बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। पिछले कुछ दिनों से सरस्वती का अपने घर में झगड़ा चल रहा था। वह सभी को गालियां देती है और जान से मारने की धमकी देती है। फिलहाल पुलिस मामले में और पूछताछ कर रही है।