सोशल मीडिया पर रूस (Russia) के एक कपल (Couple) का अजीबोगरीब ट्रस्ट टेस्ट (Trust Test) वायरल हो रहा है। कपल ने चलती गाड़ी पर स्टंट किया यह देखने के लिए कि, उन्हें एक-दूसरे पर कितना भरोसा है। स्टंट के दौरान बॉयफ्रेंड (Boyfriend) ने अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को कार की छत पर बांधकर पूरे शहर में घुमामा। प्रेमी ने एक हाथ को हथकड़ी से गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के हाथ से बंध रखा था। हालांकि, अधिकांश लोगों को विश्वास परखने का यह अजीब तरीका रास नहीं आया। बता दें कि, इस घटना का वीडियो युवक ने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है।
खुद शेयर किया Video
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, इंस्टाग्राम पर 50 लाख फॉलोवर्स वाले सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर सड़क पर निकल पड़े। इस दौरान सर्गेई का एक हाथ, हथकड़ी से उनकी गर्लफ्रेंड के हाथ से बंधा था। उसने लड़की को छत पर रस्सी और टेप से भी बांधा गया था। कार को सर्गेई खुद ड्राइव कर रहे थे, आते-जाते लोग हैरानी से इस नजारे को देख रहे हैं। दोनों के हाथ का साथ ना छूट जाए इसके लिए हथकड़ी भी लगाई हुई है। बता दें कि, यह रूस की राजधानी मास्को की घटना है।
View this post on Instagram
लोगों ने जमकर लताड़ा
कार की ऊपर गर्लफ्रेंड को बांधने का यह वीडियो देख लोग बॉयफ्रेंड की जानकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा , बच्चे इसे देखेंगे और कॉपी करेंगे … फिर इसका अंत कुछ और ही होगा।
पुलिस ने लगाया भारी जुर्माना
लोगों को प्यार को टेस्ट करने का यह तरीका पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग इंफ्लुएंसर की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस ने सर्गेई कोसेन्को पर कार्रवाई करते हुए भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। उधर, लोगों के गुस्से को देखते हुए सर्गेई ने अपने स्टंट के लिए माफी मांगी है।