Bride-groom-best-man-spend-wedding-night-jail-brawl-saw-bride-attack-MOTHER

दरअसल, शादी की पार्टी में मेहमानों ने जमकर ड्रिंक की हुई थी। (Photo Credit: Facebook)

    Loading

    नई दिल्ली: शादी (Wedding) का दिन दूल्हा और दुल्हन (Groom And Bride) के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। दूल्हा और दुल्हन इस दिन को यादगार बनाने के काफी कुछ नया करते है। लेकिन, एक दूल्हा-दुल्हन (Groom And Bride) ऐसे है, जिन्हें के शादी के दिन ही जेल (Jail) में जाना पड़ गया। यह कपल शादी की रात को जेल में बंद रहे। इस कपल के साथ जेल में दूल्हे का एक दोस्त भी था। 

    दरअसल, शादी वाले दिन दुल्हन ने अपनी मां (Mother) के साथ मारपीट की। इस हमले में दूल्हे और उसके दोस्त ने भी साथ दिया था। इस हमले में बुरी घायल महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। जिसके चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। 

    यह घटना साल 2019 की है। यह मामला स्कॉटलैंड का है। यहां अब एक कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया है। Livingston Sheriff Court ने दूल्हा-दुल्हन और उनके साथी को मारपीट व चोट पहुंचाने के आरोप में दोषी ठहराया है।

    ‘द सन’ के अनुसार, 26 साल की क्लेयर गुडब्रांड (Claire Goodbrand) और 33 साल के ईमोन गुडब्रांड (Eamonn Goodbrand) की शादी शादी में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सब लोग हैरान रह गए। दरअसल, शादी की पार्टी में मेहमानों ने जमकर ड्रिंक की हुई थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दुल्हन ने अपनी 47 वर्षीय मां चेरी-एन लिंडसे (Cherry-Ann Lindsay) पर हमला कर दिया। 

    आरोप लगा कि दुल्हन ने अपनी मां लिंडसे को पहले बालों से पकड़कर घसीट। वहीं, इसके बाद उसे जूतों से भी पीटा। दुल्हन ने अपनी मां लिंडसे को मुक्के भी मारे। 47 वर्षीय लिंडसे ने अपनी शिकायत में बताया कि, क्लेयर ने उसकी गर्दन को दबाया था। इस बीच दूल्हे ईमोन गुडब्रांड और उसके दोस्त कीरन (Kieran) ने लिंडसे के पति डेविड पर अटैक कर दिया।

    दूल्हा ईमोन एक  प्रोफेशनल बॉक्सर रह चुका है। उसने लिंडसे के पति डेविड पर मुक्कों की बौछार कर दी। वहीं, ईमोन और उसके दोस्त ने शादी में आए दूसरे मेहमानों के साथ भी मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में मारपीट की ये घटना कैद हो गई।

    इस घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लिंडसे और दूसरे लोगों की शिकायत के आधार पर दूल्हा-दुल्हन और उसके दोस्त , को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद तीनों को जेल में रात बितानी पड़ी।