Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    शादी (Wedding) का दिन हर दुल्हन के लिए बहुत खास होता है। वह अपने इस दिन के लिए कई महीनों से तैयारियां करती है। शादी में हर दुल्हन सबसे अलग दिखना चाहती है। वह चाहती है कि वह सबसे सुंदर दुल्हन (Bride) दिखे। इसलिए वह अपने लहंगे, गहने और मेकअप (Bride Makeup) कर लाखों खर्च करती है। शादी में विदाई का एक ऐसा मोमेंट आ जाता है। जब सभी लोग इमोशनल हो जाते है, रोने लगते है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर दुल्हन का विदाई के समय कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला।

    जहां दुल्हन शादी में अपनी मां को रोता देख कह रही है कि मैं नहीं रोउंगी मेरा मेकअप ख़राब हो जायेगा। यह दुल्हन की विदाई का फनी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि विवाह के बाद की रस्मों को पूरा कर दुल्हन अपने ससुराल जा रही है. वो खूब मुस्कुरा रही है और उसके मां-बाप की आंखें नम है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shiego • Wedding Inspiration (@shiego.in)

    दुल्हन दोनों से कह रही है कार ड्रॉप करने के लिए तैयार रहो। मुस्कुराइए प्लीज. इसके बाद वो जो कहती है सुनकर हंसी आ जाएगी। दुल्हन कहती है- मैं अब रो नहीं सकती। मैंने मेकअप किया है और मुझे फोटो भी क्लिक करनी हैं और वह कार में बैठकर मुस्कुरा कर सभी को बाय कर रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।