भैंस ने निगला ढाई तोले सोने का मंगलसूत्र, पेट काटकर बाहर निकलवाया, देखें वीडियो

Loading

महाराष्ट्र: भैंस को अब तक आपने चारा खाते हुए देखा या फिर सुना होगा लेकिन क्या किसी भैंस को अब तक आपने सोना खाते हुए देखा है? जी नहीं न? लेकिन ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले से सामने आया है। जी हां दरअसल यहां पर एक भैंस ने सवा लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र निगल लिया। इस घटना के बारे में पता चलते ही डॉक्टरों ने भैंस के पेट में चीरा लगाया और ऑपरेशन करके ढाई तोले का मंगलसूत्र बाहर निकाला। आइए जानते है क्या है पूरा मामला… 

सारसी गांव अजीबोगरीब मामला 

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, इस सर्जरी में भैंस को 65 टांके लगाने पड़े है। चौंका देने वाला मामला वाशिम जिले के सारसी गांव का  है। दरअसल हुआ यह कि किसान रामहरि की पत्नी ने नहाने को जाते समय अपना मंगलसूत्र सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरे एक कटोरे में  छिपा दिया था। फिर महिला के नहा के निकलने के बाद उसने वही छिलकों वाला भगोना भैंस के सामने खाने को रख दी और घर के काम में लग गई। 

भैंस ने निगला सोने का मंगलसूत्र

फिर इसके करीब डेढ़ से दो घंटे बाद महिला को अपने गले में मंगलसूत्र न होने का पता चला। काफी देर ढूंढने के बाद उसे याद आया कि मंगलसूत्र तो उसने छिलकों वाली प्लेट में रखा था। वह भागकर भैंस के पास पहुंची तो देखा कि भैंस ने छिलके खा लिए और भगोना वहीं खाली पड़ा था। उसने तुरंत यह बात अपने पति को बताई। 

पेट काटकर निकाला मंगलसूत्र 

घटना की पूरी जानकारी मिलते ही किसान रामहरि अपनी भैंस को लेकर वाशिम के पशुसंवर्धन कार्यालय पहुंचा। डॉक्टर ने भैंस के पेट का निरीक्षण मेटल डिटेक्टर से किया तो पता चला कि पेट में कुछ है। फिर इसके दूसरे दिन भैंस के पेट का ऑपरेशन किया गया। 

 

भैंस को लगे 65 टांके

दरअसल पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर बालासाहब कौंडाने ने बताया कि 65 टांके का यह ऑपरेशन दो से ढाई घंटे चला। इसके बाद भैंस के पेट से सोने का मंगलसूत्र निकाला गय। ऐसे में अब डॉक्टर ने सभी पशुपालकों से गुजारिश की है कि चारा या कुछ और खिलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटना न हों, गनीमत ये रही की भैंस अब सुरक्षित है।