Nicole Elkabbas
Photo Credit- Twitter/DonkeyJunk

    Loading

    नयी दिल्ली : कैंसर (Cancer) एक ऐसी बीमारी है जिससे बहुत कम ही लोग उभर पाते हैं। ज्यादार मामलों  में व्यक्ति की जान चली जाती है। ऐसा इसलिए होता है। क्योंकि, इस भयानक बीमारी का पता अक्सर लास्ट स्टेज पर चलता है और तब तक ये इंसान के शरीर पर काबु कर चुका होता है, लेकिन अगर कोई इस भयानक बीमारी का फायदा उठाये तो? बता दें, एक महिला नें मात्र अपने ऐशो आराम के लिए लोगों से ठगी कर लाखों रुपए कमाए हैं।

    दरअसल, ये कहानी निकोल एल्काबास नाम (Nicole Elkabbas) नाम की एक महिला की है। जिसकी उम्र करीब 44 साल है। निकोल एल्काबास केंट के ब्रॉडस्टेयर्स (Broadstairs, Kent) की रहने वाली है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने ‘गो फंड मी’ नाम की वेबसाइट पर अपना झूठा पेज बनाया और उस पर दावा किया कि उसे ‘ओवरी कैंसर’ है। महिला की हरकतें यहीं नहीं रुकी। उसने यह भी कहा कि उसके 3 ऑपरेशन हो चुके हैं और 6 बार कीमोथेरपी (chemotherapy) हुई है। अब उसे अपने इलाज के लिए उसे स्पेन जाना है। लोगों से इस झूठ के सहारे महिला नें कुल 43 लाख रुपए का फंड इकट्ठा कर ली। बता दें, करीब 700 लोगों ने महिला के इस पेज के जरिए रुपए डोनेट किए थे। 

    इतने पैसे इकठ्ठा करने के बाद महिला की तो किस्मत ही चमक उठी और उन पैसों में से उसनें करीब 34 लाख रुपए तो केवल जुए, शॉपिंग, और घूमने-फिरने में उड़ा दिए। बता दें, महिला को कैंसर ही नहीं, बल्कि इस तरह की कोई भी बीमारी नहीं थी। फंडिंग पेज के शुरुआत से पहले ही महिला ने अपना चेकअप कराया था। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार, महिला बिल्कुल स्वस्थ थी। पुलिस को इस बात की भनक लगी तो  पुलिस ने स्पेन के हॉस्पिटल में संपर्क किया। जिसके बाद उन लोगों ने जानकारी दी कि वहां ऐसी कोई महिला नहीं है। इसके बाद ‘कैंटाबेरी क्राउन कोर्ट’ में महिला का केस शुरू हुआ और पिछले साल ही उसे 2 साल और 9 महीने के लिए जेल की सजा दी गई थी।