खौफनाक: दो अजगरों को कंधे पर लादकर शख्स ने यूं किया डांस, वीडियो देख हिल जाएगा दिमाग

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आपको हर तरह के वीडियो देखने के लिए मिलेंगे। कभी कबार ऐसे भी वीडियो सामने आ जाते है जिसके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते, जिसे देखकर हम दंग रह जाते है। जी हां इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर देखने के लिए मिल रहा है, जो बेहद हैरतअंगेज है। दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किस तरह से दो विशालकाय अजगरों को अपने कंधे पर लादकर कर डांस करने लगता है। अब ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है।                           

    अजगरों के साथ नचा शख्स 

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक शख्स मुंह पर मास्क लगाए हुए है और सिर पर टोपी पहने हुए हैं। इसके बाद जो वो करता है वह वाकई में होश उड़ा देने वाला है। वो अपने कंधे पर दो बड़े-बड़े अजगरों को लाद लेता है और फिर खूब डांस करने लगता है। लोग इस नजारे को देखने के बाद उसे पागल करार दे रहे हैं।

    लेकिन वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स किस तरह से अजगर के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उसके लिए ऐसा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता था लगता है उसे अंदाजा भी नहीं होगा। यह कारनामा शख्स के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता था। 

    वायरल हुआ वीडियो 

    इस बात का हम अंदाजा लगा सकते है कि जिस तरह शख्स इस वीडियो में अजगर के साथ खिलवाड़ कर रहा है वैसा नजारा आमतौर पर कहीं देखने को नहीं मिलता है। आपको बता दें कि इस खौफनाक वीडियो को world_of_snakes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स भी किये है।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 🐍Ꮗ Ꭷ Ꮢ Ꮭ Ꮄ ᎧᎦ Ꮥ Ꮑ Ꮧ Ꮶ Ꮛ Ꮥ🐍 (@world_of_snakes_)

    एक यूजर इस पर लिखते हैं, ‘लोग अपने जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।’ वही एक और शख्स ने लिखा है, ‘एक न एक दिन तुम उसके शिकार बनोगे।’ एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘वो अपने जीवन को जी कर थक गया है।’ बता दें कि इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस वीडियो को देख कर दंग है।