जज्बा : कमी को बनाया ताकत, एक पैर ना होने के बावजूद ‘ऐसे’ चलाता है साइकिल, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली : हमे एक चींटी भी काट जाएं तो हम दर्द से चीख उठते है। मानव प्रवृत्ति है हमें जितना अच्छा मिलता है हम उतने ही ज्यादा अपेक्षाएं रखते है और ये इच्छाएं पूर्ण न होने पर दुखी होते है। लेकिन आज भी हमारे आसपास कुछ ऐसे लोग है जो हमारे लिए प्रेरणा है। जिनका साहस हमें भी एक नई उम्मीद देते है। आज हम ऐसे ही एक शख्स के बारे में आपको बताने जा रहे है, जिनकी कहानी आपका दिल छू लेगी…. 

    जज्बे को सलाम 

    रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो आते रहते है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते है जो, दिल छू जाते है या हमें प्रेरणा देते है। जिस शख्स की हम बात कर रहे है उनका नाम नरेश है और वे एक दिव्यांग है। ये उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रहने वाले है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि दिव्यांग नरेश एक पैर न होने के बावजूद लाठी का सहारा लेकर साइकल चला रहा है। 

    नरेश एक मिसाल 

    दिव्यांक नरेश तमाम लोगों के मिसाल है जो अपने जंदगी से हार गए है या फिर उदास है या किसी बात का डर उन सभी के लिए नरेश एक उम्मीद है जिसे देखकर कई लोग अपनी जंदगी में हिम्मत से और ख़ुशी से आगे बढ़ सकते है। नरेश को इस तरह से एक पैर से साइकिल दौड़ाते हुए देख हर कोई हैरान है। उसने अपने  हौसले के सामने अपनी शारीरिक कमजोरी को हरा दिया है।

     

    कमजोरी को बनाई ताकत 

    दरअसल इस वीडियो को ट्विटर पर @AwanishSharan ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, कभी हार मत मानो। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 58 हजार से ज्यादा लोग चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग नरेश के जज्बे का सलाम कर रहे हैं। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे है। लोगों को कहना है कि जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए और निरंतर हिम्मत  के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 

     

    परिवार की जिम्मेदारी 

    नरेश बहुत होनहार और हिमायत वाला है। नरेश अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए रोजाना एक पैर से 40 किलोमीटर साइकिल चलाकर फैक्ट्री में काम करने जाते हैं। साल 2010 में वह एक रेल दुर्घटना में हादसे का शिकार हो गये थे जिसमें उन्होंने अपना एक पैर खो दिया था। इस हादसे के बाद भी वह सकारात्मकता से अपनी जिंदगी जी रहे है। 

    लोगों ने की सराहना 

    सोशल मीडिया पर यूजर्स नरेश के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। इनमे से एक यूजर ने लिखा – ”शरीर से भले ही विकलांग है…..हौसलों से नही।” वही दूसरे  यूजर ने लिखा – ”भगवान आपको हर काम में कामयाबी दे।सलाम है आपके प्रयास को।”