हैंडपंप से पानी की जगह बरसा आग, देखें आग और पानी का ये दिलचस्प खेल
Screen grabbed From Video

    Loading

    मध्य प्रदेश : गांव के हर घरों में पानी पीने के लिए हैंडपंप (Hand Pump) लगा होता है। अब तक आपने हैंडपंप से पानी निकलते हुए तो देखा होगा, लेकिन क्या आपने हैंडपंप से पानी की जगह आग बरसते (Fire From Hand Pump) हुए देखा है। शायद मेरी ये बात सुनकर आपको एकबार हैरानी होगी और इसपर आपको यकीन भी नहीं हो रहा होगा, लेकिन ये जमीनी हकीकत है।  

    दरअसल, सोशल मीडिया पर आग (Fire) और पानी (Water) का खेल खेलते हुए एक टूटे हुए सरकारी हैंडपम्प का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। बता दें, यह वाकया मध्यप्रदेश के बकस्वाहा के कछार गांव का बताया जा रहा है। बकस्वाहा हीरो (Dimond) का भंडार माना जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हैंडपंप से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही हैं। हैंडपंप के अंदर से काफी पानी निकल रहा तो कभी आग। 

    आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती हुई दिखाई दे रही हैं। आग और पानी का ये खेल लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है। बता दें सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है और लोग हैशटैग हीरो (Dimond) के साथ इस वीडियो को बड़ी ही तेजी के साथ शेयर कर रहे हैं।