flying-deer-stunned-netizens-by-jumping-longer-and-higher-on-the-road

यह वीडियो मध्य प्रदेश के सिवनी पेंच नेशनल पार्क का बताया जा रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली, अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगली जानवरों (Wild Animal) के वीडियो वायरल होते है। लोगों को जंगली जानवरों के वीडियो काफी पसंद आते है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हिरण (Deer Jumping Video) इतनी लंबी छलांग लगाता है, जिसे देख सभी लोग हैरान रह जाते है। 

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो @WildLense_India ने शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘…और ऊंची और लंबी छलांग का गोल्ड मेडल जाता है।’ बता दें कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के सिवनी पेंच नेशनल पार्क का बताया जा रहा है।

    इस वायरल वीडियो में देख सकते है कि, एक हिरण दौड़कर कच्ची सड़क पर आता है और गजब की छलांग लगाता है। हिरण इतनी लंबी छलांग लगाता है, जिसे देख सब लोग दंग रह जाते है। वहा मौजूद एक शख्स ने यह लम्हा अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस नजारे का स्लो-मोशन में देखने पर मालूम हो रहा है कि हिरण की छलांग कितनी कमाल है। हिरण एक छलांग में सड़क की दूसरी ओर चला जाता है और फिर वहां से गायब हो जाता है। 

    इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि, हिरण को उस जगह किसी तरह का खतरा महसूस हुआ होगा,  इसलिए उसने इतनी लंबी छलांग लगाई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फ़ैल रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। 

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैंने तो सोचा भी नहीं था कि हिरण इस तरह का जंप लगा सकता है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘इसे तो गोल्ड मेडल मिलना चाहिए।’