cow-gives-birth-to-rare-three-eyed-calf-in-chhattisgarh

अब सोशल मीडिया पर इस बछड़े की तस्वीरें वायरल हो रही है।

    Loading

    नई दिल्ली, अक्सर दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है, जिसे देख सभी लोग हैरान रह जाते है। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में घटी है। जहां एक गाय (Cow) ने तीन आंख वाले बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े (Calf) को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। अब सोशल मीडिया पर इस बछड़े की तस्वीरें वायरल हो रही है। 

    राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के गंडई गांव में एक गाय ने तीन आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया है। इस बारे में खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। कई लोग इस तीन आँखे वाले बछड़े को भगवान शिव का अवतार मान बैठे। इस बछड़े को देखने आए कई लोग इसकी पूजा कर रहे हैं और पैसों का चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। 14 जनवरी को गाय ने बछड़े को जन्म दिया। मकर संक्रांति होने के नाते लोगों की आस्था बछड़े के प्रति और गहरी हो गई है।

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नीरज ने बताया कि, “हम इस बछड़े को देखकर हैरान थे। इसकी नाक में दो की जगह चार छेद हैं और तीन आंखें हैं। इसकी मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है। वह स्वस्थ है। वहीं, गांव के लोग बछड़े की पूजा कर रहे हैं।” गांव के लोगों ने ऐसा पहली बार देखा, इसलिए हर कोई दंग रह गया है। ज्यादातर लोग इसे भगवान का रूप समझकर उसकी पूजा कर  रहे हैं।  एहतियात के तौर पर बछड़े (Calf) का चेकअप स्थानीय पशु चिकित्सक से कराया गया है।