PIC: Newflash
PIC: Newflash

    Loading

    दुनियाभर में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने प्यार (Love) को पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। कुछ लोग तो इतने सनकी होते हैं, जो वो अपने प्यार को हासिल करने के लिए अपराध का भी सहारा ले लेते हैं। इसी तरह के क्राइम (Crime) के बारे में कई बार क्राइम शो (Crime Show) में भी दिखाया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपके होश तो यकीनन उड़ जाएंगे, साथ ही आपकी रूह भी कांप उठेगी। 

    भुट्टे की तरह भून कर खा गया पत्नी को 

    यह एक ऐसी वारदात है, जिसके बारे में शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा, या सुना होगा। दरअसल, ब्राजील (Brazil) के मौरो संपियेत्री (Mauro Sampietri) नाम के शख्स को दूसरी शादी करना था, जिसे लिए उसे अपनी पहली पत्नी को रस्ते से हटाने की ज़रूरत थी। इसके लिए उसने ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया, जिसे जानकर आपकी सांसे थम जाएगी। शख्स ने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे एक तंदूर बार्बेक्यू (Barbecue) में पकाकर खा गया, ताकि उसके खिलाफ कोई सबूत न मिल सके।

    दूसरी शादी करना चाहता था शख्स 

    डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मौरो नाम के आरोपी को किसी और महिला से प्यार हो गया था। वह उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता था। ऐसे में उसने दूसरी शादी करने के लिए अपनी पत्नी पत्नी के खिलाफ ऐसा खौफनाक कदम उठाया। पहले तो शख्स ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मार डाला, फिर वो उसे भुट्टे  (Man chopped wife and barbecued her body parts) की तरह पकाकर खा गया और पचा भी लिया।

    यूं पकड़ा गया आरोपी 

    59 साल के मौरो संपियेत्री को अपनी पहली पत्नी क्लॉडेटे सम्पिएत्री (Claudete Sampietri) से कोई शिकायत नहीं थी। बल्कि पहले वो उसे बेहद प्यार करता था। लेकिन जब उसे दूसरी औरत से प्यार हुआ तो पहली पत्नी उन्हें रस्ते का कांटा नज़र आने लगी थी। इसी वजह से उसने उसे ही मार दिया। हालांकि पत्नी के लापता होने पर उसकी तलाश की गई और उसके घर के पास ही उसके कुछ अवशेष मिले जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस इस सनसनीखेज वारदात को जनवरी 2017 को अंजाम दिया था। जिसके बाद उसे 21 साल की सजा हुई थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। 

    दूसरी शादी के लिए जेल से भागा  

    शख्स को दूसरी शादी करनी थी, इसलिए वह जेल से भागा और दूसरी शादी कर ली। करीब 5 साल बाद वो दोबारा पुलिस की गिरफ्त में आया। दरअसल एक रात ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका। उस समय वह अपनी दूसरी पत्नी को लेने जा रहा था। उसने अपनी पहचान एक विदेशी नागरिक के तौर पर बताई, लेकिन वो अपना कोई आईडी प्रूफ दे नहीं पाया, जिसके बाद उसे लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां पुलिस ने उससे अपने तरीके से उसकी असली पहचान पता कर ली, साथ ही उसका गुनाह भी कबूल करवा लिया। इस समय वह पुलिस के हिरासत में है।