हज़ारो फिट की ऊंचाई पर इस कपल ने मनाया ‘Kiss Day’, हवा में ‘यूं’ हुए रोमांटिक- देखें वीडियो

    Loading

    14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मनाया जाएगा, जिसे प्यार का त्योहार कहा जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इज़हार करते हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे से पहले किस डे (Kiss Day) मनाया जाता है। यानी आज 13 फ़रवरी को किस डे मनाया जा रहा है। लोग वैलेंटाइन वीक का काफी बेसब्री से इंतज़ार भी करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया (Social media) पर किस डे के दिन एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video On Kiss Day) हो रहा है, जिसमें एक कपल (Couple) नज़र आ रहा है। यह कपल बेहद ही रोमांटिक अंदाज़ में किस डे सेलिब्रेट कर रहा है। 

    सोशल मीडिया यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस कपल को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कपल हजारों फीट की ऊंचाई पर लगाए गए एक झूले पर झूल रहा है। इस कपल ने झूले को अपने रोमांस के लिए यूज़ किया है। साथ ही कपल हवे में रोमांस करता नज़र आ रहा है। वीडियो में खूबसूरत लड़की अपने हैंडसम पार्टनर के साथ रोमांस करते हुए झूला झूल रही है। इस दौरान उन्होंने फोटोशूट भी करवाया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Wonderful Places (@wonderful_places)

    इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो इंडोनेशिया के बाली का बताया जा रहा है। वीडियो में कपल खूबसूरत अंदाज में एक-दूसरे को Kiss और Hug कर रहे हैं। लड़का भी शर्टलेस लुक में नज़र आ रहा है, वहीं लड़की खूबसूरत सफेद स्लिट ड्रेस में दिखाई दे रही है। नेटीजंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कपल्स को यह वीडियो काफी अच्छा लग रहा है, जबकि सिंगल्स भी इस वीडियो को देखकर इसे काफी लाइक कर रहे हैं। किस डे पर यह वीडियो और भी ज़्यादा शेयर किया जा रहा है।