(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: हमें किसी भी तरह की जानकारी चाहिए होती है तो हम यूट्यूब का इस्तेमाल करते है, फिर चाहे वो किसी भी प्रकार की जानकारी क्यों न हों। Youtube ये एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए हम किसी भी तरह की जानकारी जल्द पता कर सकते है फिर इसमें छोटे हो या बड़े बुजुर्ग हो हर कोई Youtube के माध्यम से अपना ज्ञान बढ़ाना चाहता है। आपको बता दें कि हाल ही में Youtube से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कई खुलासे हुए है।

    इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 15 करोड़ इंटरनेट यूजर्स में से करीब 6 करोड़ महिलाएं अब ऑनलाइन हैं और रोजमर्रा की जिदंगी को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का यूज करती हैं। इन महिलाओं में से करीब 75 फीसदी महिलाएं 15 से 34 साल के आयु वर्ग की हैं। लेकिन क्या कभी आपके मन में सवाल आया है कि लड़कियां Youtube पर क्या सर्च करती है? तो आज चलिए जानते है आखिर लड़कियां Youtube पर क्या सर्च करती है… 

    इससे जुड़ी सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियां Youtube पर शॉर्ट वीडियोज देखना काफी पंसद करती हैं। जी हां आपको बता दें कि अब Youtube ने भी ‘Shorts’ शुरू कर दिया है। Youtube Shorts के अलावा लड़कियां अलग से भी यूट्यूब पर इंस्टाग्राम और टिकटॉक वीडियोज सर्च करती हैं। बता दें कि लड़कियां गूगल के साथ-साथ यूट्यूब पर भी डेस्टिनेशन वेडिंग सर्च करती हैं, इसके अलावा प्री-वेडिंग फोटो और वीडियोज को भी लड़कियां यूट्यूब पर देखती हैं। यूट्यूब पर इस तरह के कई चैनल बने हुए हैं, जहां उनको ये वीडियो आसानी से मिल जाती हैं। तो की आपने कभी सोचा था कि लड़कियां ये सब चीजें यूट्यूब पर देखती होगी? 

    वही Youtube Search रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूजिक टॉप ट्रेंड में रहता है। खास तौर पर लड़कियां यूट्यूब पर म्यूजिक वीडियोज देखना पसंद करती हैं। लेकिन इतना ही नहीं बल्कि लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी म्यूजिक सुनते और देखते हैं। लड़कियों को क्राफ्टिंग का शौक होता है। इसलिए ऐसा देखा गया है कि लड़कियां Youtube पर क्राफ्ट आइडिया (Craft Ideas) सर्च करती हैं। जो आइडिया उनको पसंद आते हैं, वो उसको घर पर तैयार भी करती हैं। इस तरह अलग-अलग तरह से लड़कियां Youtube का उपयोग करती है। 

    ये सब जानते है कि लड़कियों को सुन्दर और सबसे अलग दिखना काफी अच्छा लगता है। इसके लिए वो Youtube का सहारा लेती हैं।जी हां लड़कियां सबसे ज्‍यादा फैशन, ट्रेंड्स, ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स और घरेलू नुस्‍खों के बारे में सर्च करना पसंद करती हैं। लड़कियां Youtube पर फैशन और मेकअप ट्रेंड्स सर्च करती हैं। देश दुनिया में फैशन को लेकर क्या नए ट्रेंड आए हैं इस तरह की वीडियोज आमतौर पर लड़कियों को काफी पसंद आती हैं, भला ऐसी कोनसी लड़की होगी जिसे खूबसूरत नहीं दिखना है।