Nun
Nun

    Loading

    यूके: भूत या कंकाल को देखकर तो हर किसी के पसीने छूट जाते है। श्मशान (Graveyard) में जाने से ही लोगों को डर लगता है। लोग श्मशान में जाने से कतराते है। लोग आस-पास से गुजरने से भी डरते है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नन की हैरान कर देने वाली तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

    एक नन श्मशान में ऐसी हरकत कर रही थी। जिसे देखकर हर कोई सहम गया। एक नन को कंकालों (Skeleton)  के साथ खेलते और नाचते हुए भी देखा गया है। वहां आस-पास के लोगों ने इस घटना की कई तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। यह देखकर जाहिर सी बात है कि हर कोई डर जायेगा। यह डरावना नजारा देखकर तो किसी भी इंसान के पसीने छूट जाएंगे। बता दें कि यह मामला यूके के हल शहर में देखने को मिला।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नन श्मशान अजीब हरकत करते देखा गया। नन ने एक सफेद रंग का गाउन पहना हुआ है और वह कंकाल के साथ बहुत खुश होकर खेल रही थी। नन को लेकर लोगों का कहना है कि महिला किसी किसी स्ंटट या आर्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

    इस सुनसान इलाके में करीब 50 साल से कोई शव नहीं दफन किया गया है और इस श्मशान को 1847 में बनाया गया था और 1972 में बंद कर दिया गया था। नन की यह डरावनी तस्वीर सोशल मीडिया पर  वायरल हो रही है। तस्वीर में नन को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।