DENTIST
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : आजकल इलाज (Treatment) इतना ज्यादा महंगा हो गया है कि आज के दौर में भी कुछ लोग बड़े हॉस्पिटलों में अपना इलाज करवाने में सक्षम नहीं है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक महिला इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही है। महिला अपने कारनामे के चलते चर्चा में बनी हैं। महिला ने अपने ही हाथों से अपने 13 दांत (13 Teeth) उखाड़ दिए है तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह। 

    दरअसल, इस महिला का नाम डेनियल वाट्स है। डेनियल इंग्लैंड के सफ़ोल्क में रहती है। इनको क्रोनिक गम डिजीज (Chronic Gum Disease) हो गया है। जिसकी वजह से डेनियल के सारे दांत हिलने लगे थे। महिला अपना इलाज किसी लोकल डेंटिस्ट से करवाना चाहती थी, लेकिन उसके आस-पास के लोकेशन में कोई लोकल डेंटिस्ट था नहीं। उसके आलावा जो भी डेंटिस्ट थे वो उससे ज्यादा पैसे मांग रहे थे। 

    गौरतलब है कि डेनियल को लोकल डेंटिस्ट से अपना सस्ता इलाज करवाना था। जब ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया तो आखिरकार उससे एकमात्र उपाय सुझा और वह खुद ही डॉक्टर बन गई। इसके बाद महिला ने खुद अपने ही हांथो से अपने 13 दांत उखाड़ दिए। जिसके बाद उसके मुंह में अब कुल 14 दांत बचे हैं। जिनमें से 9 दांत अभी भी हिल रहे है। बता दें, इस बात की जानकारी महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। ये जानकर लोग हैरान हो गए है।