ठंड में भी कम नहीं हुआ पुलिसवालों का जज़्बा, वीडियो देख लोगों ने कहा ‘जय हिंद’- देखें Video

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं। जिनमें सेना या पुलिस (Army And Police Video) के कई बहादुरी वाले काम दिखाए जाते हैं। इन वीडियो को देखकर हर किसी को गर्व महसूस होता है। सीमा पर हमारे जवान जिस तरह से देश की सुरक्षा के लिए तैनात हैं वह काबिल-ए-तारीफ है। 

    सर्द के इस मौसम (Winter) में जहां कई राज्यों में बर्फबारी (Snowfall) हो रही है, वहीं देश के पुलिस और जवान डट कर अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भारत-तिब्बत सीमा (Indo-Tibetan Border) पुलिस (ITBP) के जवान सिक्किम में बॉर्डर आउट पोस्ट पर वॉलीबॉल (ITBP playing volleyball In Snow) खेलते हुए नज़र आए हैं।

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यहां कितनी ज़्यादा ठंड होगी। साथ ही पूरा एरिया बर्फ से ढका हुआ है। फिर भी इन पुलिस वालों का जज़्बा कम नहीं हुआ और वह अपना जोश बरक़रार रखने के लिए मस्ती से वॉलीबॉल खेल रहे हैं।

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस वीडियो को ANI ने पोस्ट किया है। जिसे देखने के बाद लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वहीं यूज़र्स पुलिस वालों की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। जहां एक तरफ ठंड की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकलने में संकोच करते हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के जवान और पुलिस वाले ठंड वाली जगह पर देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं।       

    बता दें कि, हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा था। जिसमें जवानों को भारी बर्फ़बारी में वॉलीबॉल खेले हुए देखा गया था। उस वीडियो में जवान घुटनों तक के बर्फ में शानदार तरीके से वॉलीबॉल खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को भी यूज़र्स द्वारा काफी प्यार मिला और लोगों ने जवानों को दिल से सलाम किया।