जवानों के जज्बे को सलाम, घुटने तक बर्फ में खेल रहे वॉलीबॉल, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में भारतीय जवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था जिसमें बर्फ में खड़े जवान देश की रक्षा के लिए बंदूक  ताने खड़े थे। इस वीडियो को देख देशवासी बेहद भावुक हो गए है।

    ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें देश के वीर सपूत बर्फबारी के बीच घुटने तक गहरी जमी बर्फ में जवान वॉलीबॉल खेल रहे हैं। हम सब जानते है कि ओलों के बीच में वॉलीबॉल खेलना आसान नहीं है। जवानों के इस साहस की जमकर सराहना हो रही है। 

    जवानों के जज्बे को सलाम 

    सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग सहम जा रहे हैं। सभी लोग जवानों के इस जज्बे की सराहना कर रहे है। जी हां लोग साहसी जवानों की तारीफ कर रहे हैं।

    साथ ही सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी ठंड में जवान कितनी मेहनत करते हैं। यूजर्स का कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारे पास सबसे फिट और मजबूत जवान हैं, जो मुश्किल से मुश्किल हालात में देश की रक्षा के लिए तत्पर हैं। इनके दृढ़ निश्यच की तुलना दुनिया में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती। 

    वीडियो को लोगों ने खूब किया पसंद 

    आपको बता दें कि देश के जवानों ये वीडियो 37 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। दरअसल इस वीडियो को IAS अधिकारी अविनाश शरण ने शेयर किया है। अभी तक इसे 37 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इस पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए है। लोगों का कहना है कि जवानों का यह हौसला प्रभावित करने वाला है।

     

    जवान ऐसी जगह पर वॉलीबॉल खेल रहे हैं जहां ऑक्सीजन लेवल बहुत नीचे रहता है। यूजर्स ने इंडियन आर्मी को अपना सलाम भेजा है और जयहिंद कहा है। जीवन में कितने ही कठिन क्षण हो लेकिन उसमें अपना हौसला बनाये रखें है, यह बात हम अपने जवानों से सिख सकते है।