jhabua-video-girls-molested-in-bhagoria-fair-goes-viral-boys-beats-woman-in-festival

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Loading

    झाबुआ, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। राज्य में लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट करने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही। अलीराजपुर के भगोरिया मेले के बाद अब में लड़कियों से छेड़छाड़ (Girls Molested) करने का एक और मामला सामने आया है। यह घटना 12 मार्च की है। लेकिन, अब इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर आग की तरह फ़ैल गया है। 

    दरअसल, झाबुआ (Jhabua) के मेघनगर में भगोरिया हाट (Bhagoria) आयोजित किया गया था। यहां पर कुछ लड़कियां घूमने गई थी। इसी दौरान कुछ लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। इस पर लड़कियों ने उनका विरोध किया। उनके बीच बहस होने लगी। बहस बढ़ी तो लड़कों ने लड़कियों को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने लड़कियों पर ताबड़तोड़ थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाना शुरू कर दिए। लड़कियों ने जैसे-तैसे आरोपियों से खुद को अलग किया।   

    इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो जैसे ही पुलिस के पास पहुंचा, वैसे ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह तलाशी ली। आखिर में पुलिस ने आरोपियों में से एक लड़के को पकड़ लिया। उसका नाम संजय बारिया है।

    पुलिस ने संजय को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। इसके बाद संजय ने अपने बाकी साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय बारिया, अनिल भूरिया, अजय बारिया, दिनेश बारिया, शंकर भाबोर और उनके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो नाबालिग हैं।

    झाबुआ एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपी कॉलेज और स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स हैं। इनका कोई आपराधिक बैकग्राउंड नहीं है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 354, 354 (डी), 294, 323, 506, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।