(Image-Twitter-Avismita Bhattacharyya)
(Image-Twitter-Avismita Bhattacharyya)

    Loading

    नई दिल्ली: दो इंसानों में प्यार होना यह सबसे खूबसूरत लम्हा होता है, और सब चीजों, रीतीरिवाजों के परे है। जहां प्यार होता है वहां और कुछ दिखाई नहीं देता। जी हां कोलकाता में एक समलैंगिक जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया, इतना ही नहीं बल्कि इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। बता दें कि इस जोड़े का नाम अभिषेक रे और चैतन्य शर्मा है जिन्होंने बड़े शानदार तरीसे से शादी की। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए जानते है इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में सबकुछ…  

    दरअसल अभिषेक रे कोलकाता के एक डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने खास दोस्त चैतन्य शर्मा के साथ शास्त्रों के अनुसार मंत्रों का पाठ कर शादी रचाई। शादी कोलकाता के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी।इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया  पर जमकर वायरल हो रहा है। इस शादी में संगीत समारोह से लेकर सगाई और हल्दी व महेंदी तक सारी रस्में पूरी की गईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। 

     

    दो परिवार एक साथ थे और उन्होंने खुशी खुशी कपल को आशिर्वाद दिया। इस गे कपल की हल्दी और शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं। अभिषेक ने पारंपरिक बंगाली दूल्हे के रूप में धोती और कुर्ता पहना, जबकि चैतन्य ने शेरवानी पहनी। चैतन्य ने शादी की कई तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर कीं। 

     

    सोशल मीडिया पर लोग इस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ झलक रही है। आपको बता दें कि भारत की पहली गे शादी 2017 में हुई थी। आईआईटी ऋषि ने विएतनाम के विन्ह से शादी कर इतिहास बनाया था। 30 दिसंबर 2017 को यह शादी हुई थी। अब इस समलैंगिक जोड़े की तस्वीरें अब बहुत वायरल हो रहा है।