Image-ANI
Image-ANI

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर की सारे वीडियो सामने आते है, कुछ मनोरंजन करने वाले होते है तो कुछ होश उड़ा देने वाले होते है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है। कोलकाता सीमा शुल्क के एआईयू अधिकारियों के हाथ जो लगा है वह अब चर्चा का विषय बन गया है।

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोलकाता सीमा शुल्क के एआईयू अधिकारियों ने कल बैंकाक जाने वाले एक यात्री को संदेह के चलते रोका। उसके चेक-इन सामान की तलाशी के परिणामस्वरूप गुटखा पाउच के अंदर छुपाए गए 40000 अमेरिकी डॉलर (32 लाख रुपये से अधिक मूल्य) बरामद हुए। इस बारे में खुद सीमा शुल्क के अधिकारियों ने जानकारी दी है।