man-walking-on-a-rope-between-two-hot-air-balloons-above-the-clouds-to-make-guinness-record

अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते है, जिसे देख आपकी रूह कांप जाती है। कुछ लोग अक्सर इतने खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते है, जिसे देख किसी भी हालत ख़राब हो जाएं। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। 

    हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स हवा में उड़ते हुए दो गर्म हवा के गुब्बारों (Hot Air Balloon) के बीच बंधी रस्सी पर चलते हुए दिखाई दे रहा हैं। इस शख्स का नाम राफेल ज़ुग्नो ब्रिडी है और यह ब्राजील का रहने वाला है। 

    दरअसल, ब्राजील के इस शख्स ने हवा में उड़ते हुए दो गर्म हवा के गुब्बारों (Hot Air Balloon) के बीच बंधी रस्सी पर चलते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस शख्स का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,  स्लैकलाइन उत्साही राफेल ज़ुग्नो ब्रिडी ने 1,901 मीटर (6,326 फीट) पर उच्चतम स्लैकलाइन वॉक का रिकॉर्ड सफलतापूर्वक बनाया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ब्रिडी को टैग करते हुए लिखा,”इस अविश्वसनीय रूप से साहसी उपलब्धि ने @rafabridi को उच्चतम हाईलाइन (पुरुष), मुफ्त एकल (आईएसए-सत्यापित) के लिए रिकॉर्ड खिताब भी अर्जित किया।”

    अब सोशल मीडिया पर  ब्रिडी का इस खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर ब्रिडी को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’इसको देखकर मेरे पैर झुनझुनी हो रहे हैं। दूसरे ने कहा, “कितना अच्छा है इस महान उपलब्धि को देख कर, भाई !! वाहवाही!!!”तीसरे यूजर ने ब्रिडी की भावना को सलाम करते हुए इस उपलब्धि को “अविश्वसनीय” बताया।