(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

महाराष्ट्र: अक्सर कहा जाता है कि जीवन का रथ आगे बढ़ाने के लिए पति-पत्नी ये दो पहिए होते है। ऐसे में पति-पत्नी के रिश्ते में भावनात्मकता और रोमांस महत्वपूर्ण चीजें हैं, ताकि उनमें हमेशा प्यार बना रहे, लेकिन अगर किसी रिश्ते में ये चीजें न हों तो इसके कुछ उलटे परिणाम भी हो सकते हैं। जी हां ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पति से नाखुश एक महिला को अपने देवर से प्यार हो जाता है। आइए जानते है पूरी खबर… 

देवर के साथ हुआ प्यार 

आपको बता दें कि मुंबई की एक 32 वर्षीय महिला अपने पति से नाखुश थी और उसे अपने देवर से ही प्यार हो गया। वह अपने देवर के साथ शारीरिक संबंध भी बनाती है।दरअसल मामला यह है कि महिला की मर्जी के बगैर उसकी शादी की गई थी। इस बारे में महिला का कहना है कि शादी के बाद पति हमसे बिल्कुल भी प्यार नहीं करते, बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं होते। इसलिए वह अपने देवर के साथ अपने रिश्ते से खुश है।

महिला पाने शादी से नाखुश 

इस मामले पर जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि मेरे माता-पिता ने अपने मनपसंद लड़के को चुनकर मेरी शादी करा दी, लेकिन मैं इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। बस लोगों को यह बताने के लिए कि हम पति-पत्नी हैं, हमारे रिश्ते में प्यार और स्नेह जैसा कुछ नहीं है। हमारे बीच कोई रोमांस नहीं है क्योंकि कोई इमोशनल कनेक्शन नहीं है इसलिए मैं इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं।

पति की गलती के कारण… 

दरअसल मेरी और देवर की आपस में बहुत अच्छी बनती है, हम एक दूसरे के साथ अच्छी केमिस्ट्री शेयर करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दोनों की कई चीजों में समान प्राथमिकताएं हैं। लेकिन समस्या यह है कि मैंने उसके प्रति आकर्षण विकसित कर लिया है। साथ समय बिताने के दौरान हम न सिर्फ एक-दूसरे के करीब आए, बल्कि एक बार किस भी किया। मुझे अपने देवर के करीब होने में कुछ भी गलत नहीं दिखता। क्योंकि जो भी हुआ मेरे पति की गलती है।