‘नाइट सूट में लूंगी फेरे’ दुल्हन की अजीबोगरीब ख्वाहिश, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: जहां बात करें भारत की शादियों की तो बाकी देशों के शादियों से बहुत ही अलग होती है। रंग बिरंगी कपड़े, लजीज खानपान और वही ढेर सारी मस्ती होती है। रोजाना शादी के कई सारे अजीबोगरीब वीडियो सोशल मिडिया पर काफी वायरल होते है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। 

    दुल्हन की अजीब ख्वाहिश 

    शादी के दौरान दुल्हन सभी के लिए बहुत खास होती है, ऐसे में दुल्हन की हर ख्वाहिश पूरी की जाती है। दुल्हन की सभी इच्छाओं को पूरा किया जाता है। लेकिन आज हम जिस दुल्हन की ख्वाहिश के बारे में आपको बताने जा रहे है इसे जानकार आप दंग रह जाएंगे।

    दरअसल शादी के दौरान साथ फेरे होने वाले होते है, ऐसे में इसके पहले दुल्हन एक सोफे पर बैठी होती है, इसी दौरान कोई एक दुल्हन से सवाल करता है कि आपको क्या चाहिए तभी दुल्हन ने  कहा, ‘नाइट सूट चाहिए।’

    ‘नाइट सूट चाहिए’

    आपको बता दें कि शादी के इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें कैप्शन दिया गया है कि ‘दुल्हन अपने नाइट सूट में सात फेरे लेना चाहती है’। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन सोफे पर बैठी हुई है, उसके चेहरे पर थकान भी दिख रही है। इसी बीच एक लड़की उससे पूछती है क्या चाहिए दीदी आपको? इस पर दुल्हन जवाब देती है नाइट सूट चाहिए। इसके बाद लड़की कहती है अभी तो फोटोशूट होना है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Harshita Rohit Sethi (@harshita_rohitsethi)

     

    वीडियो हुवा वायरल 

    वीडियो में दुल्हन को देखकर लग रहा है कि दुल्हन थकी हुई लग रही है। इसलिए जैसे ही लड़की ने उससे पूछा तो वह फेरे लेने से पहले नाइट सूट पहनने के लिए कह देती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हर्षिता रोहित सेठी नामक यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब बहुत ज्यादा देखा जा रहा है, दुल्हन के इस अजीब ख्वाहिश को सुनकर सबकी हंसी छूट रही है।