
नई दिल्ली: दुनिया में ऐसी कई सारी जगहें है, जो बहुत फेमस है। हर एक स्थल से जुड़ी कई खासियत होती है। आज हम बात करेंगे दुनिया के सबसे महंगे शहर (Most Expensive City In The World) के बारे में, जी हां जैसे ही हमने बोला दुनिया का सबसे महंगा शहर, तो आपके दिमाग में लंदन, अमेरिका, फ़्रांस आया होगा लेकिन आपको बता दें कि ऐसा है नहीं है, तो आखिर दुनिया का सबसे महंगा शहर कौनसा है? आइए जानते है….
ये है दुनिया का सबसे महंगा शहर
जहा हम बात कर रहे है दुनिया के सबसे महंगे शहर की तो वो इजराइल देश में है, बता दें कि दुनिया के सबसे महंगे शहर का नाम ‘तेल अवीव’ है। दरअसल विश्व के महंगे शहरों को लेकर इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) की ओर से जारी आधिकारिक रैंकिंग में इस शहर ने पांच पायदान की छलांग लगाई है और पहली बार लिस्ट में टॉप रैंक हासिल किया है।
यहां सबसे महंगा है
आपको बता दें कि वर्ल्ड वाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 173 शहरों में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों को अमेरिकी डॉलर में तुलना करके घोषित किया गया है। तेल अवीव ये इजरायल का प्रमुख शहर है, जिसकी स्थापना यहूदी अप्रवासियों ने 1909 में की थी।
बढ़ती महंगाई ने वैश्विक स्तर पर रहने की लागत को बढ़ा दिया है, जिसके चलते तेल अवीव जीवन यापन करने के लिए विश्व का सबसे महंगा शहर बन गया है। तेल अवीव की राष्ट्रीय मुद्रा शेकेल की मजबूती डॉलर के मुकाबले बढ़ने के साथ परिवहन और किराने के सामान की कीमतों में वृद्धि के कारण रैंकिंग में ऊपर चढ़ गया। इस वजह से ‘तेल अवीव’ अब दुनिया महंगा शहर है।
पेरिस और सिंगापुर है दूसरे स्थान पर
आपको बता दें कि जैसे ‘तेल अवीव’ ये इजराइल का शहर अब दुनिया के सबसे महंगे शहर में पहले नाम पर है। ठीक वैसे ही दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची में पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, इस सूची में पेरिस और सिंगापुर के बाद ज्यूरिख का स्थान है। पांचवे स्थान पर हांगकांग, छठे स्थान पर न्यूयॉर्क और सातवें स्थान पर जेनेवा शहर का नाम है। टॉप 10 महंगे शहरों की सूची में आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर क्रमशः: कोपेनहैगन, लॉस एंजेलिस और ओसाका शहर का नाम है।