(Image-Twitter-CNN)
(Image-Twitter-CNN)

    Loading

    नई दिल्ली: कहते है ना वक्त के पहले कुछ नहीं होता, ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है जो बेहद चौंकाने वाला है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में आये खतरनाक भूकंप के बाद तलाशी अभियान लगातार जारी है, इस बीच एक ऐसी स्थिति दिखी जो दिल दहला देगी। जी हां  इस बीच वहां से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। आप जानकर दंग रह जाएंगे कि छह साल के एक बच्चे को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया है। हैरानी यह है कि वो भूकंप के बाद दो दिनों तक अपनी दादी की डेड बॉडी के बगल में दबा रहा। 

    इंडोनेशिया में ने मचाई तबाही 

    आपको बता दें कि इंडोनेशिया में सोमवार को आये 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 271 लोगों की मौत हुई है, इस भूकंप से  इंडोनेशिया नागरिक बहुत आहत में है। अलजजीरा के मुताबिक अज़्का मौलाना मलिक नाम का ये लड़का दो दिनों से मलबे के बीच फंसा हुआ था और अपनी मृत दादी के शव के पास जीवित पाया गया। स्थानीय अग्निशमन विभाग द्वारा ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में बचाव दल द्वारा सुरक्षा के लिए उठाए जाने के बाद वो काफी शांत दिखाई दिया। वीडियो देख हर कोई बेहद हैरान है। 

    बच्चा सही सलामत

    बच्चे के रिश्तेदार सलमान अल्फ़ारीसी ने कहा, ‘अज़का अब ठीक है, घायल नहीं है। डॉक्टर ने कहा कि वह केवल इसलिए कमजोर है क्योंकि वह भूखा है.’ 22 साल के सलमान ने कहा कि सोमवार को आए भूकंप में लड़के की मां की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह अब घर जाना चाहता है। वह सोते समय अपनी मां के बारे में पूछ रहा था। ये जानकर हर कोई संग है की इस मलबे की ढेर में भी बच्चा सही सलामत है। 

     

    Video-CNN

    271 से ज्यादा की हुई मौत

    इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आये भूकंप के बाद मृतकों एवं लापता लोगों की तलाश के लिए बुधवार को और अधिक संख्या में बचावकर्मियों तथा स्वयंसेवियों को लगाया गया था। कई लोग अब भी लापता हैं, जबकि कुछ दूर-दराज के इलाकों में अब तक पहुंचा नहीं जा सका है और 5.6 तीव्रता वाले भूकंप में 2,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। द्वीप पर भूकंप के केंद्र के पास स्थित अस्पताल घायलों से भरा हुआ है। फ़िलहाल इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।