Baby,Dharashiv, Maharashtra
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: विश्व भर में ऐसी कई घटनाएं सामने आती है जो सुनने में बहुत अजीब लगती है, जो बिलकुल भी आम नहीं होती, ऐसे में इन दिनों एक इसी ही खबर सामने आ रही है जो बेहद अजीबोगरीब है। दरअसल ये चौंकाने वाला मामला स्कॉटलैंड का है। बता दें कि यहां एक महिला ने अपनी शादी के दिन ही बच्चे को जन्म दिया। ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि फिर क्या हुआ ? शादी हुई कि नहीं? तो आपको बता दें कि शादी कैंसिल पड़ी और कपल बहुत नुकसान भी उठाना पड़ा। है न बेहद अजीब मामला, आइए जानते है आखिर क्या है पूरा माजरा… 

    चर्चा में है जीबोग़रीब मामला 

    जानकारी के मुताबिक, स्टर्लिंगशायर में रेबेका मैकमिलन और निक चीथम की शादी होने वाली थी। जिस दिन शादी थी उसी दिन रेबेका को लेबर पेन शुरू हो गया। जिसके कारण शादी कैंसिल करनी पड़ी। रेबेका ने बताया कि उनकी ख्वाहिश थी कि शादी यादगार हो।

    इस शादी में 200 मेहमान शामिल होने वाले थे। लेकिन, शादी से कुछ समय पहले उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। रेबेका ने बताया कि डिलीवरी डेट एक महीने के बाद था। इसलिए, उन्होंने शादी करने की योजना बनाई थी। लेकिन, अचानक सब बदल गया, और शादी के दिन ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

    खुद की शादी के दिन बेटे का जन्म

    इस मामले के बारे में रेबेका ने बताया कि जुलाई, 2021 में उनकी निक के साथ इंगेजमेंट हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया था। 21 मई को उनकी शादी होने वाली थी। जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी। रेबेको जब पता चला कि वो मां बनने वाली है तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया। डॉक्टर ने कहा था कि 20 जून को बच्चे का जन्म होगा। लेकिन, उन्हें फील हो रहा था कि बच्चे का जन्म समय से पहले होगा। शादी के एक दिन पहले तक सब कुछ ठीक था। लेकिन, जब शादी के दिन वो उठी तो लेबर पेन शुरू हो गया।

    जिसके कारण शादी कैंसिल करनी पड़ी। इसके कारण कपल को 12 लाख रुपए का नुकसान भी हुआ। हालांकि, बेटे को पाकर दोनों काफी खुश हैं। कपल का कहना है कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारी शादी जल्द होगी। अब इस घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है।