विदेशी अंकल का देसी तड़का! डांसिंग डैड ने ‘श्रीगणेशा देवा’ गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो ने मचाया धमाल

    Loading

    सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के बहुत से देशों में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। यह त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है, जहां रोज़ाना भगवान गणेश को तरह-तरह के पकवान का भोग लगाया जाता है, उनके भजन गाए जाते हैं और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। विदेशों में भी इस त्योहार का क्रेज देखा जाता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां एक विदेशी अंकल (Foreign Uncle Dance Video) गणपति बाप्पा के गाने पर जोरदार डांस कर रहे हैं। 

    इंटरनेट की दुनिया में यह वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो में जिस शख्स को देखा जा सकता है वह दुनिया में ‘डांसिंग डैड’ (Dancing Dad Viral Video) के नाम से मशहूर हैं। बॉलीवुड गानों (Shree Ganesha Bollywood Song) पर उनके डांस वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। यही वजह है कि काफी भारतीय भी उनके फैन हैं। हाल ही में ‘डांसिंग डैड’ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘देवा श्रीगणेशा देवा’ गाने पर धमाकेदार डांस कर रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ricky Pond (@ricky.pond)

    वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी अंकल देसी स्टाइल में डांस कर रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म अग्निपथ का गाना ‘श्रीगणेशा देवा’ बज रहा है। उन्होंने कुर्ता पैजामा पहनकर जिस तरह डांस किया है वह काबिल-ए-तारीफ है। उनका ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 41 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

    ज्ञात हो की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रिकी पॉन्ड ने ही शेयर किया है। वह अक्सर भारतीय गानों पर डांस करते हैं और अपना वीडियो शेयर करते हैं। उन्हें भारतीय गाना कितना काफी पसंद है, इस बात का सबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट देता है। जहां उनके कई डांस वीडियो इंडियन सांग्स पर ही बने हैं।