मुंबई : बंदरो (Monkey) की खासियत (Specialty) तो आप सभी को पता ही है। बंदर दिखने में जितने ही मासूम होते हैं। मस्ती (Fun) तो उससे भी ज्यादा करते हैं। नकल (Copy) करने की खूबी इनकी ऐसी है, जो सबको बेहद पसंद आती है। शरारत का तो बस इनको मौका (Chance) ही चाहिए होता है। जिसके बाद ये सबको अपनी शरारत से हैरान कर देते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इस समय एक वीडियो (Video) बड़ी तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि इन्ही शरारती बंदरों का है।
दरसल, IFS अधिकारी सुसांता नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वायरल वीडियो में एक दो नहीं बल्कि, भारी तादाद में शरारती बन्दर नजर आ रहें हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क के बीचो-बीच कुछ फलों की टोकरियां रखीं हैं। उसके आस पास भारी मात्रा मे बंदर नजर आ रहें हैं। वो सभी फलों की टोकरी पर टूट पड़ते है। कोई अपने दोनों हांथो में फलो को लेकर इधर-उधर भाग रहा है तो कोई मुंह में फलों को दबाकर भाग रहा है।
How not to feed the wild & spoil them for ever pic.twitter.com/HPSVF6mGcS
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 27, 2022
IFS अधिकारी सुसांता नंदा द्वारा पोस्ट किये गए इस वीडियो को महज कुछ ही समय में 1000 से ज्यादा लोगो ने पसंद किया है। इस वीडियो को अब तक 160 से भी ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखर तो लग रहा है। जैसे फलों की टोकरी को किसी ने वहां बंदरो के लिए रखा हो।