File Photo
File Photo

Loading

नई दिल्ली: दुनिया में हर किसी के लिए शादी जीवन का सबसे अच्छा पल होता है। इस खास पल के दौरान फोटोग्राफर शादियों को और यादगार बनाने का काम करते हैं। वह शादी के हर खास पल की तस्वीरें लेते हैं, जिसे हम हमेशा के लिए संभाल कर रखते है। दूल्हा और दुल्हन के सभी खास पलों को कैद करता है। इन तस्वीरों में उनकी खूबसूरत यादें कैद होती हैं। लेकिन एक महिला ने फोटोग्राफर को तगड़ा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर इस महिला और फोटोग्राफर के बीच बातचीत की चर्चा है। आइए जानते है इस महिला ने आखिर फोटोग्राफर से क्या कहा है… 

फोटोग्राफर से मांगा रिफंड 

आपको बता  दें कि महिला की 4 साल पहले शादी हुई थी। अब इस महिला का तलाक हो गया और अब इस महिला ने फोटोग्राफर से रिफंड मांगा है।  महिला ने फोटोग्राफर से संपर्क किया और पैसे वापस करने को कहा। फोटोग्राफर यह सब देख दंग रह गया। महिला ने कहा, मेरी शादी को 4 साल हो गए हैं और तलाक हो गया है। तो महिला ने फोटोग्राफर से कहा कि मुझे मेरे पैसे वापस कर दो। इस पर फोटोग्राफर ने सवाल किया की आप मजाक नहीं कर रहे हैं, है ना?। तो महिला ने कहा कि आप मेरे पैसे वापस कर दीजिए।

हमारी सेवा रिफंडेबल नहीं

महिला की इस अजीबोगरीब डिमांड को देखकर फोटोग्राफर भी हैरान रह गया। इस पर फिर फोटोग्राफर ने कहा कि हमारी सेवा रिफंडेबल नहीं है। इसलिए हम आपको रिफंड नहीं कर सकते। महिला ने फोटोग्राफर से रिफंड की मांग करते हुए कहा कि अगर रिश्ता टूट गया तो फोटो का क्या किया जाए। पहले तो फोटोग्राफर को लगा कि यह मजेदार है लेकिन महिला ने कहा कि वह गंभीर है।

 

वायरल हुई चैट 

फोटोग्राफर ने कहा कि यह सेवा नॉन-रिफंडेबल है। महिला को गुस्सा आ गया और उसने कहा कि वह फोटोग्राफर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पति को जब ये सब पता चला तो पति ने फोटोग्राफर से माफी मांगी। लेकिन ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कन्वर्सेशन को देख हर कोई दंग है।