(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: कई बार सार्वजनिक स्थलों पर हमारी चीजें गुम हो जाती है जो हमें कभी नहीं मिलती। लेकिन क्या आप कभी सोच सकते है कि एक महिला कि चार साल पहले खोई हुई बैग वापस मिल गई। चौंक गए ना लेकिन आपको बता दें कि वास्तव में ऐसा ही हुआ है। जो हर किसी को बेहद चौंका रहा है। आइए जानते है  माजरा… 

    4 साल बाद मिला खोया सूटकेस 

    हमने कई बार देखा गया है कि यात्रियों का सामान इस तरह गुम हो गया है। काफी तलाश करने के बाद भी कई बार यात्रियों को अपना सामान नहीं मिलता है। कई बार सामान की अदला-बदली के भी मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले सामान्य हैं। लेकिन अमेरिका से जो मामला सामने आया है वह बेहद ही अजीब है। जी हां अमेरिका के ओरेगन में एक महिला को चार साल बाद अपना सूटकेस वापस मिल गया।

    महिला ने बताया… 

    शिकागो से यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में एक महिला का बैग खो गया। इस दौरान काफी तलाश करने के बाद भी महिला का बैग नहीं मिला। टिकटॉक पर अपलोड किए गए एक वीडियो में अप्रैल गेविन ने कहा कि अगस्त 2018 में बिजनेस ट्रिप से लौटते वक्त उनका बैग खो गया था। लेकिन काफी समय बाद यानी 4 साल बाद उन्हें अपना बैग वापस मिल गया।

    जैसे के तैसा है सामान 

    गैविन ने एक वीडियो में कहा, ‘बैग होंडुरास में था। लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कहां गया। चार साल बाद सूटकेस होंडुरास से आया और ह्यूस्टन, टेक्सास में था। उन्होंने मुझे फोन किया और मुझे सूचित किया। गेविन ने कहा कि सूटकेस थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन सामग्री अभी भी वही है।

    एयरलाइन ने बताया

    उसने यह भी दावा किया कि एयरलाइन ने उसे बताया कि सूटकेस को ट्रैक नहीं किया जा सकता क्योंकि शिकागो जाने से पहले चेक-इन के दौरान इसे ठीक से स्कैन नहीं किया गया था। इससे पहले दिसंबर में तुर्की की यात्रा के दौरान एक स्कॉटिश महिला का बैग खो गया था। जिसे पांच माह बाद वापस कर दिया गया