(Image-Facebook-genivideo)
(Image-Facebook-genivideo)

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है, ऐसे में अब एक बिल्ली का वीडियो सामने आया है जो काफी चौंका देने वाला है। जी हां वैसे तो आपने ने कई तरह की बिल्लियां या फिर कुत्ते देखें होंगे, लेकिन आज हम जिस बिल्ली के बारे में आपको बताने जा रहे है, उसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां आज हम जिस बिल्ली की बता कर रहे है उसके आंखों से तेज रोशनी निकलती है, जिसे देख हर कोई हैरान है, तो आइए जानते है आखिर क्या है सच्चाई.. 

    इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि आराम से टेबल पर बैठी इस बिल्ली को पहली नजर में देखकर कोई भी हैरान हो जाएंगे। जी हां क्यों कि इसकी आंखों से चौंधियाने जैसी रोशनी निकलती नजर आई, लेकिन अगर आप इसे कोई चमत्कार समझ रहे होंगे तो आपको बता दें कि यह आपको गलतफहमी है। जी हां आपको बता दें कि ये बिलकुल नॉर्मल बिल्ली है। इसकी आंखों में लगे बेल्ट में मौजूद लाइट की वजह से ऐसी लाइट निकलती नजर आ रही है। कोई मैजिक नहीं है।

    चौंका देने वाला वीडियो

    फेसबुक पर जैसे ही ये वीडियो शेयर हुआ, लोग हैरान रह गए। इसमें एक बिल्ली आराम से टेबल पर बैठी नजर आई। इसके आंख से बेहद तेज रोशनी निकलते हुए देखा गया। कई लोगों को ऐसा लगा कि ये कोई चमत्कारिक बिल्ली है, जिसकी आंख से रोशनी निकलती है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसी कोई बात नहीं है। ये आम बिल्ली ही है। इसकी आंख में एक बैंड लगा है जिससे रोशनी निकल रही है। 

     

    लोगों ने दिया लेजर कैट का नाम 

    आपको बता दें की चौंकाने वाले इस वीडियो को फेसबुक पर genivideo नाम के पेज पर शेयर किया गया। जी हां और इसे अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है, इस वीडियो के कैप्शन में इसे लेजर कैट लिखा गया है। जब तक लोगों की इस वीडियो की असलियत नहीं पता चली, सभी दंग थे। इस वीडियो को देख एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे।