बाइक पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था लड़का, टशन दिखाने के चक्कर में फिर जो हुआ… देखें खतरनाक वीडियो

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर देश-दुनिया के कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं। इंटरनेट की दुनिया पर कई वीडियो मज़ेदार होते हैं, कई वीडियो सिखने योग्य तो कई वीडियो आपको हैरान करने वाले भी होते हैं। कुछ वीडियो को देखकर तो दिल की धड़कने भी तेज़ हो जाती हैं। आज हम आपको कुछ इसी तरह के वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह वीडियो एक स्टंट (Stunt Video) कर रहे शख्स का है। हालांकि, इसे देखकर आपको बाद में हंसी भी आ जाएगी।  

    आज के समय में युवाओं में स्टंट करने का जुनून सवार हो गया है। जिसका वीडियो बनाकर वह सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं और फेमस होने का प्रयास करते हैं। लेकिन, कभी-कभार कुछ वीडियो काफी खतरनाक भी साबित हो जाते हैं, जिससे उनकी जान पर भी बन आती है। इस वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में कुछ ऐसा ही देखने मिला है, जहां शख्स बाइक पर खड़ा होकर सेल्फी ले रहा होता है। लेकिन उसका यह टशन उस पर भारी पड़ जाता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बाइक पर दो शख्स सवार हैं। उनमें से एक शख्स बाइक पर खड़ा होकर सेल्फी ले रहा होता है, तो वहीं दूसरा शख्स बाइक पर उल्टा बैठा दिखाई दे रहा है। तभी अचानक सेल्फी ले रहे शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह चलती गाड़ी से धड़ाम से गिर जाता है। स्टंट करने के चक्कर में शख्स की क्या हालत हो गई।, फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन, जिस तरह से वह गिरा है यकीनन उसे काफी चोटें आई होंगी। 

    सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘bhutni_ke_memes’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे काफी लोग देख चुके हैं वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है। साथ ही लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।