Image-Social media
Image-Social media

Loading

नई दिल्ली: इस दुनिया के बारे में बात करें तो यह बहुत बड़ी है, जहां तरह-तरह के लोग है साथ ही उनकी कई अलग-अलग परंपराएं हैं। हर जगह आपको कुछ नया, नई परंपरा, नया तरीका, कानून देखने को मिलेगा। वहीं ऐसी परंपराएं और कानून भी हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते, जिनके बारे में जानकर हमारे होश उड़ जाएंगे। ऐसे में ये बात सामने आई है कि महिलाओं के अंडरगारमेंट्स मॉडलिंग करने पर बैन लगा दिया गया है। अब इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, आइए जानते है यह कहा और क्यों हो रहा है। जानते है पूरा माजरा क्या है… 

महिलाओं के अंडरवियर में मॉडलिंग पर बैन 

आपको बता दें कि चीन में महिलाओं के अंडरवियर में मॉडलिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और तब से अजीबोगरीब नजारे देखने को मिले हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पुरुष मॉडल्स अब महिलाओं के अंडरवियर पहने नजर आते हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देख हर कोई दंग है।

 

अंडरवियर पहने पुरुष 

जैसा की हमने आपको बताया चीन ने अंडरगारमेंट्स पहनने वाली महिला मॉडलों के ऑनलाइन विज्ञापनों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब ऐसे में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स बेचने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों के प्रचार में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस चीनी प्रतिबंध के जवाब में, चीनी लाइव स्ट्रीम फैशन कंपनियों ने अपने वीडियो में पुरुष मॉडल को अंडरवियर का विज्ञापन दिखाने और फिर अंडरवियर पहनने वाले पुरुष मॉडल का विज्ञापन करने पर विचार किया।

अश्लील सामग्री का ऑनलाइन प्रसार

विभिन्न चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए एक वीडियो में मॉडल्स को अलग-अलग तरह के अंडरवियर पहने देखा जा सकता है। कई पुरुष मॉडलों को महिलाओं के टाइट-फिटिंग अंडरगारमेंट्स और रिबन के साथ नाइटगाउन पहने देखा गया। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, चीन ने महिला मॉडलिंग अंडरवियर की लाइव स्ट्रीम की अश्लील सामग्री के ऑनलाइन प्रसार के खिलाफ एक कानून पेश किया है, जिसके परिणामस्वरूप कोई भी महिला मॉडल यहां अंडरवियर पहनने का विज्ञापन नहीं कर पाती है। इस वजह से पुरुष अड़ंरगारमेंट्स पहने मॉडलिंग करते है।