(Image-Instagram-rfedortsov_official_account)
(Image-Instagram-rfedortsov_official_account)

    Loading

    नई दिल्ली: संसार में ऐसे बहुत सारे जीव जंतु है, जिनके बारे में हम नहीं जानते, ऐसे में जब वे हमारे सामने अचानक आ जाते है तो हम चौंक जाते है। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया  वायरल हो रही है। दरअसल ये तस्वीर है एक केकड़े की जिसके दांत बिल्कुल इंसानों जैसे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, लोगों ने जब इस तस्वीर को करीब से देखा तो अजीबोगरीब प्रतिक्रियाएं दी है। इसे देख थोड़ी दे के लिए आप भी चौंक जाएंगे भला केकड़े को इंसान जैसे दांत  कैसे रह सकते है। 

    तस्वीर देख हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर यह केकड़ा कहां मिला और किस प्रजाति का है? तो चलिए आज हम इन्ही सभी सवालों के जवाब देते है। दरअसल इसे अनूठी विशेषताओं वाले समुद्री जीव को गहरे समुद्र में एक मछुआरे ने पकड़ा था। इसकी तस्वीर फोटोग्राफर रोमन फेडोर्ट्सोव (Photographer Roman Fedortsov) ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर साझा की थी, जो पश्चिमी रूस में मछली पकड़ने के जहाज पर काम करता है, अब यह तस्वीर बहुत वायरल हो गई है। 

    फोटोग्राफर ने शेयर की तस्वीर

    आपको बता दें कि तस्वीर साझा करते हुए फोटोग्राफर रोमन फेडोर्ट्सोव (Photographer Roman Fedortsov) ने रूसी में लिखा, जिसका इंस्टाग्राम द्वारा अनुवाद किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘केकड़े, इनके बारे कुछ आकर्षक चीजें हैं तो कुछ प्रतिकूल। प्रकृति ने अपनी सबसे शानदार परफॉर्मेंस दी।’ अब इस अनोखे केकड़े की तस्वीर को शेयर किए जाने के बाद से तस्वीर को हजारों लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने जैसे ही इस तस्वीर को देखा तो सबसे गंदा रिएक्शन दिया। उसने कैप्शन में लिखा, ‘छी ये कितना घिनौना है।’, हालंकि यह भी प्रकृति का एक हिस्सा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Роман Федорцов (@rfedortsov_official_account)

     

    इंसानी दातों वाला केकड़ा जमकर वायरल

    आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से रिएक्शन देने लगे। इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, ‘क्रेजी! इसकी काटने की शक्ति क्या होगी, यह एक इंसानी दातों वाला दिखाई दे रहा है।’ वही एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वह मानव दांत हैं।  मुझे बताओ कि क्या मैं गलत हूं।’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘हां, यह ‘शिकारी’ से एक एलियन है।’