(Image-Instagram)
(Image-Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली: कई बार ऐसी बातें सामने आती है जिसे जानकर हम दंग रह जाते है, जी हां ऐसी ही एक खबर हम आपको बताने जा रहे, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे, नॉनवेज तो बहुत लोग खाते है, लेकिन किसी ने कच्चा मांस खाया है? या खा सकता है? अब आप कहेंगे नहीं, भला ऐसे कैसे हो सकता है? लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा हुआ है, दरअसल फेमस सिंगर और ऐक्ट्रेस इस महिला ने खुद इस बात का खुलासा किया है, वो कच्चा मांस खाती है, और खाते हुए इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। लेकिन ये ऐक्ट्रेस जानवरों का कच्चा मांस क्यों खाती है, आइए जानते है इस बारे में पूरी जानकारी….

    कौन है ये सेलिब्रिटी? 

    आखिर ऐसा अजीब काम करना हर किसी के बस की बात नहीं है। आपको बता दें कि कच्चा मांस खाने वाली महिला स्टार का नाम हेइडी मोंटाग (Heidi Montag) है, ये महिला अमेरिकी रियलिटी टेलीविजन पर्सनेलिटी, सिंगर और एक्टर हैं, और इनकी उम्र 35 साल है। इस मांस खाने वाले बात पर हेइडी ने बताया कि ”मेरा एक 4 साल का बेटा है।

    मैं और मेरे पति एक और बच्चा चाहते हैं, लेकिन 18 महीने से अधिक समय हो चुका है और मैं प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही हूं। मुझे इसके लिए कुछ अलग करने की जरूरत थी।इसलिए मैंने कच्चे मांस को स्नैक्स में खाने का सोचा, जिससे मुझे कई फायदे हो रहे हैं।”

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by heidimontag (@heidimontag)

    मांस खाने से होता है ये फायदा 

    आपको बता दें कि हेइडी  का इस तरह जानवरों का कच्चा मांस खाने के पीछे भी वजह है। दरअसल हेइडी का कुछ पिछले साल अगस्त में सर्जरी से गर्भाशय पॉलीप्स निकाल दिया गया था। इसके बाद से वे अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए कई कोशिश कर रही थी और तरीके निकाल रही थी। इस वजह से वो गर्भवती होने के लिए  वे कच्चा मांस खाती हैं। 

    इस बारे में हेइडी ने कहा.. 

    हेइडी ने कहा, मैं डेढ़ साल से अधिक समय से प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही हूं। मैं प्रेग्नेंट होने के लिए अलग-अलग चीजें आजमाने को तैयार हूं। यह पोषक तत्व का काफी अच्छा सोर्स है। मैंने इसे डाइट में लेने के बाद काफी अच्छा महसूस किया है। मेरी एनर्जी अच्छी रहती है, सेक्सुअल परफॉर्मेंस अच्छी रहती है और शरीर का पुराना दर्द भी कम हो गया है। जब मैं बाहर जाती हूं, तो कच्चे मांस का पैकेट बैग में रखकर ले जाती हूं। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by heidimontag (@heidimontag)

    खाती है इस जानवरों का मांस 

    हेइडी ने बताया, जानवरों के कच्चा मांस काफी पौष्टिक होता है और इसमें काफी सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें न्यूट्रीएंट काफी अधिक मात्रा में होता है और टॉक्सिन्स न के बराबर होते हैं। जानवरों के अंग काफी पौष्टिक होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कच्चा लिवर खाने से पोषक तत्व काफी मात्रा में मिलते हैं।

    इसके साथ ही जंगली भैंसे का हार्ट और बैल के अंडकोष भी काफी पौष्टिक होते हैं। मुझे सिर्फ सुशी (जापानी डिश) जैसे ऑर्गन खाना पसंद है। हेइडी ने अपने यूट्यूब के लाइव स्ट्रीम पर बताया कि मुझे उम्मीद है कि इसके कारण मुझे प्रेग्नेंट होने में मदद मिल सकेगी। लेकिन क्या वाकई में जानवरों का कच्चा मांस खाकर प्रेग्नेंट होने में मदद होती है? यह सवाल अब यूजर्स के दिमाग आ रहा है।